HomeBreaking Newsपीएसी जवानों से भरा ट्रक पलटा,30 जवान घायल,12 की हालत गंभीर

पीएसी जवानों से भरा ट्रक पलटा,30 जवान घायल,12 की हालत गंभीर

बागपत/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब पीएसी जवानों को लेकर जा रहा ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में 30 जवान घायल हो गए। जिसमें से 12 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर बिखरा पड़ा समान

बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से हुआ। हादसे के सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। उन्हें सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएसी के जवान गाजियाबाद 47 बटालियन जा रहे थे। बागपत में इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर काठा गांव के पास हुआ हादसा।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगो ने पीएसी के जवानों की सहायता की। जवानों का ट्रक में रखा सारा सामान भी बेकार हो गया। ट्रक में आगे लगे शीशे भी टूट गए। हाइवे पर हादसा होते ही आसपास का ट्रैफिक भी जाम हो गया। किसी तरह सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को वहां से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में उपचार कराते जवान
Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!