HomeBreaking Newsरेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर ग्वालियर आया,मप्र सरकार का स्टेट प्लेन हादसे...

रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर ग्वालियर आया,मप्र सरकार का स्टेट प्लेन हादसे का शिकार

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

कोरोना संक्रमितों की जान बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आने वाला राज्य सरकार का विमान महाराजपुरा विमानतल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होना बताया गया है। विमान को उड़ाने वाले तीन सदस्यीय चालक दल के सदस्य घायल हाे गए हैं। उन्हें जयारोग्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर प्लेन अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। इससे पहले इंदौर में रेमडेसिविर की डोज अनलोड की। इसके बाद यह ग्वालियर एयरपोर्ट पहुँचा।

क्या है पूरा मामला

पायलट को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,राज्य शासन का प्लेन नंबर वीसी /एमपीक्यू/10050 जीटू रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर ग्वालियर आया हुआ था। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा सा फिसल गया। पायलट और सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं। कैप्टन सईद माजिद अख्तर और शिवशंकर जायसवाल सहित क्रू मेंबरों के भी सुरक्षित होने की बात कही जा रही है। एयरफोर्स के जवानों ने रेस्क्यू करके रेमडेसिविर इंजेक्शन बचा लिए हैं। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने मौका देखने के बाद कहा सब कुशल से है। विमान में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं।

ग्वालियर और चंबल अंचल के लिए 71 बॉक्स रेमडेसिविर इंजेक्शन उतारे गए

विमान से ग्वालियर और चंबल अंचल के लिए 71 बॉक्स रेमडेसिविर इंजेक्शन उतारे गए हैं। शेष पैकेट जबलपुर के लिए हैं। इन्हें जबलपुर पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है। महाराजपुरा सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि 6 सीटर स्टेट प्लेन एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी खराबी के बाद पलटा है। हादसे में सीनियर पायलट और को-पायलट सहित नायब तहसीलदार दिलीप घायल हुए हैं। कैसे हादसा हुआ, इसकी जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं।

करीब एक सप्ताह चला था मेंटेनेंस

जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले विदेश से आयातित किए गए करीब 65 करोड़ रुपए कीमत के इस विमान को पिछले सप्ताह ही मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। 100 घंटे की उड़ान भरने और होने वाली नियमित मरम्मत के बाद इसे एक दो दिन पहले ही उड़ान के योग्य करार दिया गया था। इसके बाद ये प्रदेश के विभिन्न शहरों में इंजेक्शन रेमडेसिविर, वैक्सीन और अन्य दवाएं पहुंचा रहा है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!