Homeपुलिस का दर्ददुःखद:शिप्रा नदी में गिरी कार,टीआई और एसआई के शव मिले,महिला आरक्षक की...

दुःखद:शिप्रा नदी में गिरी कार,टीआई और एसआई के शव मिले,महिला आरक्षक की तलाश जारी

बता दें कि महिला आरक्षक आरती पाल और कार की तलाश अब भी जारी है।
● रेस्क्यू टीमें नदी में लगातार खोजबीन कर रही हैं।
● पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।
● परिजनों को सूचना दे दी गई है और अंतिम संस्कार की तैयारियाँ की जा रही हैं।

उज्जैन/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की उज्जैन से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहाँ उज्जैन में शिप्रा के बड़े पुल से शनिवार रात एक कार नीचे नदी में गिर गई थी। कार में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और एक महिला आरक्षक आरती पाल बैठे थे। कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद टीआई शर्मा का शव मंगलनाथ क्षेत्र से मिला है। वहीं भैरवगढ़ क्षेत्र में एसआई निनामा का शव मिला है। महिला आरक्षक की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला

टीआई का शव मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम गुराड़िया सांग से एक महिला लापता हुई थी। इसकी तलाश में उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई निनामा और महिला आरक्षक चिंतामण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान शिप्रा नदी का बड़ा पुल पार करते समय कार नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। शिप्रा के बढ़े हुए जलस्तर, तेज बहाव और मटमैले पानी के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई।

भारी बारिश और नदी के उफान के बीच हुए इस हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, पर शनिवार-रविवार की दरमियान देररात रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। मौके पर कलेक्टर रोशनकुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार सुबह फिर शुरू हुआ

एसआई मदनलाल निनामा और आरक्षक आरती पाल।

इनका कहना

एसपी प्रदीप शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा बहुत ही दुखद घटना है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा और उनकी टीम एक लापता बच्ची की तलाश में निकले थे।
इसी दौरान उनकी गाड़ी डिसबैलेंस होकर पुल से नीचे गिर गई। एनडीआरएफ की टीम बाकी की तलाश कर रही है।”

– प्रदीप शर्मा,एसपी उज्जैन।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

इस हादसे ने उज्जैन पुलिस और पूरे महकमे को गहरे सदमे में डाल दिया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

वीडियो देखें……

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!