बता दें कि भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि ये प्रेम-प्रसंग का मामला है।
इंदौर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के रीगल तिराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में शुक्रवार दोपहर खूनी खेल हुआ। इस दौरान इंस्पेक्टर हाकम सिंह पवार ने पहले एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली लगने से इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। महिला एएसआई घायल हो गई है मृतक पुलिसकर्मी हाकम सिंह पवार कई साल पहले इंदौर में पदस्थ रह चुके हैं। उसके बाद उनका तबादला पहले खरगोन से राजगढ़ और हाल ही में भोपाल हुआ था।भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में वह पदस्थ थे। भोपाल से 3 दिन के अवकाश पर वह इंदौर आए थे। बीते दो दिनों से लगातार पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में स्थित कॉफी हाउस में वह आ रहे थे और घायल महिला पुलिसकर्मी के साथ बैठक कर रहे थे।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शुक्रवार दोपहर के वक्त हाकम सिंह पवार महिला पुलिसकर्मी के साथ कॉफी हाउस पहुंचे। कॉफी हाउस में दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद हाकम सिंह पवार बाहर निकल आए। कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी भी कॉफी हाउस से बाहर निकली और पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में दोनों के बीच कुछ वाद विवाद हुआ। दोनों जब चर्चा कर रहे थे, इसी बीच इंस्पेक्टर ने पैर पकड़ कर माफी तक मांगने का बोला
इस दौरान अचानक आक्रोशित होकर हाकम सिंह पवार ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाली और महिला पुलिसकर्मी पर फायर कर दिया। गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई। बाद में इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। गोली कांड की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
इस दौरान कंट्रोल रूम परिसर में सनसनी फैल गई पुलिस अधिकारियों को मौके से चले हुए दो कारतूस भी मिले हैं। घायल महिला के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हाकम सिंह पवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच दोस्ती थी।कुछ अर्से से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बहरहाल पूरे मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में थे पदस्थ
भोपाल के एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा का कहना है कि टीआई हाकम सिंह 6 फरवरी 2022 को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ हुए थे। वह खटलापुरा इलाके में फ्लैट लेकर किराए से रहते थे। मूलत: तराना उज्जैन के रहने वाले हाकम सिंह भोपाल में अकेले रहते थे। 21 जून को तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थे। गुरुवार को उन्हें जॉइन करना था।
गोली लगने के बाद एसआई रंजना खांडे को अस्पताल ले जाया गया

घायल एसआई रंजना खरगोन जिले की रहने वाली हैं और उनकी पहली पोस्टिंग धार में हुई थी। वे साल 2018 में इंदौर आई थीं। पुलिस कंट्रोल रूम में लीगल पर ही ASI के पद पर थीं। वर्ष 2014 में ज्वाइन हुई थी। वे सीधी भर्ती के जरिए विभाग में ज्वाइन हुई थीं। धार में पदस्थ होते हुए किसी महिला आरक्षक के भाई पर 376 का प्रकरण दर्ज करवा चुकी है। रंजना ने बुरहानपुर ,इंदौर, दमोह में कुछ लोगों पर 376 व 498 के प्रकरण दर्ज करवाए है। पुलिस अभी महिला एसआई के परिवार से बात कर रही है। फिलहाल घायल महिला एसआई का उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। परिवार के लोग अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि रंजना को डॉक्टरों ने अभी बोलने से मना किया है।
वीडियो देखें
भोपाल के टीआई हाकम सिंह पवार ने इंदौर में किया सुसाइड:महिला एसआई को भी मारी गोली@ChouhanShivraj @drnarottammisra @MP_MyGov @JansamparkMP @DGP_MP @MPPoliceOnline @PHQ_Editorial @OfficeOfKNath @projsindore @jdjsindore @ADG_INDORE_ZONE @hariips #Indore #sucide #indorenews pic.twitter.com/Me4fXo2DXX
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) June 24, 2022
