HomeBreaking Newsईओडब्ल्यू (EOW) ने पटवारी काे 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...

ईओडब्ल्यू (EOW) ने पटवारी काे 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,काली कमाई की जांच में जुटी टीम

मुरैना/मध्यप्रदेश।

रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर लगातार भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं लेकिन घूसखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
दरअसल,ग्वालियर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मुरैना शहर में एक पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उक्त पटवारी एक किसान की जमीन का सीमांकन व बटांकन करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। करीब ढाई घंटे से ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।

क्या है पूरा मामला

रिश्वतखोर पटवारी पर कार्रवाई करती EOW की टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे के करीब ईओडब्ल्यू की 17 सदस्यीय टीम के साथ मुरैना पुलिस का एक दल केशव नगर कालोनी में रहने वाले पटवारी प्रदीप यादव के घर पहुंची। जहां पटवारी प्रदीप यादव,बरी का पुरा गांव निवासी किसान रघुवीर सिंह से 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। दरअसल किसान रघुवीर सिंह ने ही ईओडब्ल्यू एसपी बिट्टू सहगल से 7 जून को शिकायत की थी, कि खेड़ा मेवदा हल्के का पटवारी उसकी जमीन का सीमांकन व बटांकन करने के एवज में 40 हजार रुपये मांग रहा है। किसान की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने ही कैमिकल लगे 20 हजार रुपये किसान को दिए। इन्हीं रुपयों को लेते हुए पटवारी के हाथ उस समय रंग गए, जब ईओडब्ल्यू की टीम ने कैमिकल से पटवारी के हाथ धुलवाए। ईओडब्ल्यू के टीआइ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि किसान को कई साल से पटवारी परेशान कर रहा था। सीमांकन-बटांकन के लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। 40 हजार रुपये में सौदा पटा और 20 हजार रुपये काम से पहले व 20 हजार रुपये काम होने के बाद मांगे।

काली कमाई की जांच में जुटी EOW की टीम

घूंसखोर पटवारी को पकड़ने के ईओडब्ल्यू की टीम उसकी पूरी काली कमाई का हिसाब लगाने में जुट गई है। घर में कई दस्तावेज मिले हैं, जिनको लेकर ईओडब्ल्यू के अफसर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे, लेकिन जो दस्तावेज घर में मिले हैं वह जमीनों की रजिस्ट्री, बैंक खाताें की किताब भी हैं। छापामार कार्रवाई में ईओडब्ल्यू के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, टीआइ सौरभ त्रिपाठी, सतीश चतुर्वेदी, पारुल चंदेल, शैलेंद्र कुशवाह आदि 17 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!