HomeBreaking Newsउपचुनाव से पहले पुलिस भर्ती का मुद्दा गरमाया,पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को...

उपचुनाव से पहले पुलिस भर्ती का मुद्दा गरमाया,पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा,सोशल मीडिया पर हैशटैग #mppolicebhartido

भोपाल/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले पुलिस भर्ती का मुद्दा गरमा गया है। प्रदेश के युवा बेरोजगार लंबे समय से पुलिस भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं, अब यह युवा आंदोलन की राह पर है। सोशल मीडिया पर #mppolicebhartido हैशटैग के साथ अपनी मांग रख रहे है। वही इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस भर्ती जल्द निकालने की मांग की है।

क्या है पूरा मामलाप्राप्त जानकारी के अनुसार,प्रदेश भर के युवा बेरोजगार सरकार के खिलाफ भोपाल में 4 सितंबर को रैली निकालने जा रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने और सरकार द्वारा ज्यादा पदों पर वेकेंसी नहीं निकालने से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अब आंदोलन की राह पकड़ ली जाए। 3 साल से कोई बड़ी वेकेंसी नहीं आई है। इसके चलते हजारों युवा बेरोजगार है। इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को घेरते हुए पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करें

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा -प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिये हमारी सरकार में प्रक्रिया शुरू हुई थी किन्तु हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बेरोज़गार युवा निरंतर भर्ती शुरू करने की माँग कर रहे है लेकिन सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है। मै सरकार से माँग करता हूँ कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर , इस संबंध में शीघ्र नोटिफ़िकेशन निकाला जाये। आज प्रदेश में युवा रोज़गार को लेकर दर- दर भटक रहा है, रोज़गार के अभाव में अपनी जान तक दे रहा है फिर भी भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है और वो सिर्फ़ झूठी घोषणाओ से ही पेट भरने का काम कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!