बता दें की सिपाही अनिरुद्ध प्रसाद गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। बहराइच के पयागपुर थाने में सिपाही (पैरोकार) के पद पर तैनात थे। अनिरुद्ध प्रसाद की 20 अगस्त 2020 को कोविड 19 से मौत हो गई थी पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की।
बहराइच/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक की पहल से COVID-19 से सिपाही की मौत के बाद उनके परिजनों को मदद मिली है। दरअसल,कुछ दिन पहले ही यूपी के बहराइच जिले में एक सिपाही की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। जिसके बाद जिले के एसपी ने सिपाही के परिजनों की मदद का जिम्मा उठाया। दरअसल, एसपी ने पुलिसकर्मियों से एक दिन का वेतन देने का निवेदन किया था। जिसके लिए सब तैयार हो गए। जिले भर से पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन देकर 25 लाख 54 हजार 188 रुपए जमा किए। इनमे से 24 लाख की एफडी बनवाकर बाकी रुपया सिपाही की पत्नी को सौंप दिया गया। इस मदद के लिए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद कहा है।
एसपी की पहल पुलिसकर्मियों ने दिया साथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जनपद बहराइच के पयागपुर थाने में तैनात सिपाही अनिरुद्ध प्रसाद की कोविड 19 से हुई मौत के बाद दुखी परिवार वालों को पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा की पहल पर आर्थिक मदद मिल सकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बहराइच जनपद में तैनात सभी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन देकर आर्थिक मदद की है। जिससे 25 लाख 54 हजार 188 रुपये इकट्ठा हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिवार वालो को 24 लाख रुपयों की एफडी शेष 1 लाख 44 हजार 188 रुपये पत्नी के खाते में डाल दिया गया है। शेष 10 हजार रुपए तात्कालिक सहायता के तौर पर दी गई है।
मामले की जानकारी देते एसपी बहराइच
#COVID19 से दिवंगत हुए आरक्षी स्व0अनिरूद्ध प्रसाद के परिजनों को #SpBahraich डॉ0विपिन कुमार मिश्र के प्रयास से आर्थिक सहायता स्वरूप #bahraichpolice परिवार के सभी कर्मियों द्वारा स्वेच्छा से एक दिन का वेतन ₹25,54,188/- प्रदान किया गया @Uppolice @digdevipatan @adgzonegkr @AdgGkr pic.twitter.com/nRXF3hzmUu
— BAHRAICH POLICE (@bahraichpolice) September 2, 2020
