HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक ने इलाज के दौरान दम...

विनम्र श्रद्धांजलि:सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

घायल पुलिस आरक्षक की उपचार के दौरान जबलपुर में दुखद मौत।
पन्ना जिले में शोक की लहर युवा पुलिस आरक्षक की मौत पर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने जताया शोक।
तीन भाइयों में बीच का था दिवंगत पुलिस आरक्षक गमगीन हुआ परिवार।

पन्ना/जबलपुर/मप्र।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहांद्रा पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक अजय जाटव के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन की खबर से पन्ना जिले में शोक की लहर छा गई है। ज्ञात हो कि इसी वर्ष पन्ना जिले के धर्मपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक एमडी शाहिद के दुखद निधन से जिले के लोग उबरे भी नहीं थे की एक युवा 24 वर्षीय सिमरिया थाना के मोहन्द्रा चौकी में पदस्थ अराक्षक अजय जाटव की सड़क हादसे में घायल होने के चलते जबलपुर में उपचार के दौरान आज दिनांक 2 सितंबर 2020 को दुखद निधन हो गया है। जिनकी मौत की खबर से पन्ना जिले के पुलिस अधिकारियों सहित जिले वासियों में शोक की लहर व्याप्त है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत पुलिस आरक्षक अजय जाटव मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम डेथेली थाना गड़ौर के मूल निवासी थे। पन्ना जिले में काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिनके बेहतर कार्यों को देखते हुए मोहन्द्रा चौकी में पदस्थ किया गया था। विगत दिनांक 31 अगस्त एवं 1 सितंबर की दरमियानी रात्रि को पुलिस आरक्षक अजय जाटव थाना सिमरिया से आवश्यक कार्य करके अपने ड्यूटी पर मोहन्द्रा चौकी जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसे में वह घायल हो गये। आनन-फानन में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें तत्काल ही जबलपुर रेफर किया गया। जहां पर लगभग 48 घंटे बात उन्होंने आज सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पन्ना पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को प्राप्त हुई उन्होंने पुलिस आरक्षक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बतलाई है। साथ ही पुलिस लाइन पन्ना में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के अन्य थानों में भी पुलिस आरक्षक अजय जाटव की असमय मौत पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत पुलिस आरक्षक के शव को जबलपुर से उनके गृह ग्राम भेजा गया है। जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!