HomeBreaking Newsआरआई की हिटलरशाही आरक्षक को थप्पड़ जड़ा,आक्रोशित सिपाहियों ने एसपी से शिकायत...

आरआई की हिटलरशाही आरक्षक को थप्पड़ जड़ा,आक्रोशित सिपाहियों ने एसपी से शिकायत की

बता दें कि आरक्षक राहुल सियार के पैर में पहले से चोट थी, वे दौड़ के दौरान गिर पड़े। इस बीच आरआई ने पीछे से जाकर उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घाव पर आरआई ने पैर रख दिया। यह दृश्य देखकर आरक्षक एकजुट हुए। काफी देर तक आरआई से कहा-सुनी हुई। इसके बाद 20 से ज्यादा आरक्षक एएसपी मनकामना प्रसाद के पास पहुंचे। एएसपी से आरआई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मामले में एएसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।


मंदसौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार सुबह पुलिस लाइन मैदान में पीटी के दौरान आरआई ने एक आरक्षक के साथ मारपीट की। यह आरोप आरक्षक द्वारा लगाए गए हैं। इसके बाद पुलिस लाइन से करीब एक दर्जन से अधिक आरक्षक सुबह ही एएसपी मनकामना प्रसाद के घर भी पहुंचे और आरआई की शिकायत की। सुबह 11 बजे आरक्षक व नवआरक्षकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी से भी मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। आरआई का कहना है कि मारपीट के आरोप गलत हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह विभाग का अंदरूनी मामला है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में आरआई विजयकांत शुक्ला सभी पुलिस जवानों से दौड़ लगवा रहे थे। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक आरक्षक के पैर में चोट होने से वह दौड़ नहीं पा रहा था। इससे शुक्ला नाराज हो गए और उन्होंने जवान के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर कुछ आरक्षक एएसपी मनकामना प्रसाद के घर पहुंचे और मामले में आवेदन देकर शिकायत की। बाद में सुबह 11 बजे सभी आरक्षक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी से भी शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने एक आवेदन सौंपा। आरआई पर आरक्षक के साथ मारपीट के आरोप लगाए।

आरक्षकों के आरोप

आरक्षकों ने बताया कि पुलिस ग्राउंड में साफ-सफाई के लिए आरक्षकों के पास संसाधन नहीं हैं। यह उपलब्ध कराना आरआई की जिम्मेदारी है। आरआई ने आरक्षकों से कहा कि खुद के रुपए से फावड़ा लेकर आओ। द्वारा ट्रांसफर करने के बाद कई दिनों तक रिलीव नहीं करते हैं। रिलीव व लंबी छुट्‌टी के लिए रुपए मांगे जाते हैं।

इनका कहना

पुलिस जवानों को फिट रखने के लिए पुलिस लाइन मैदान में प्रतिदिन पीटी परेड होती है। जो पीटी नहीं कर पाता है, उन्हें बाहर निकालते हैं। मेरे द्वारा मारपीट नहीं की गई है, मारपीट के आरोप गलत हैं।

–विजयकांत शुक्ला,आरआई मंदसौर।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!