ग्वालियर/मध्यप्रदेश……
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया दरअसल, एबी रोड घाटीगांव पर देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में बैठे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला……..
प्राप्त जानकारी के अनुसार,घाटीगांव थाना पुलिस के मुताबिक़ बीतें रोज़ ट्रक में सवार होकर अम्बाह के रहने वाले मोहर सिंह गुर्जर और नीतेश शर्मा शिवपुरी की ओर जा रहे थे। रात तक़रीबन ढाई बजें के आसपास उन्होंने चाय पीने के लिये घाटीगांव हाइवे के पास अपने ट्रक को रोक कर हाइवे किनारे खडा कर दिया। इतने में ट्रक से मोहर सिंह उतरा और चाय का ऑर्डर देने के लिये चला गया। जबकि नीतेश ट्रक में ही लेटा रहा इस दौरान अचालक लोडिंग आयशर ट्रक ने खड़े ट्रक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद होटल स्टांफ़ और मोहर सिंह ट्रक की ओर भागे देखा तो नीतेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर ट्रक के चालक के ख़िलाफ़ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
