HomeBreaking Newsदुःखद:अज्ञात वाहन ने ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी को मारी टक्कर,इलाज के...

दुःखद:अज्ञात वाहन ने ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी को मारी टक्कर,इलाज के दौरान दम तोड़ा

बता दें कि दो दिन पहले ड्यूटी पूरी करने के बाद जब पुलिसकर्मी अपने थाना से निकल रहा था तो उसने घर पर जल्दी पहुंचने की बात अपने परिजन से की थी, लेकिन वह फिर कभी लौटा ही नहीं। घर पर परिवार उसका रात के खाने पर इंतजार कर रहा था और वो अनजाने हादसे का शिकार हो गया था।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के बेहट में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर लगने के बाद घायल हुए पुलिस जवान की रविवार को मौत हो गई। घटना दो दिन पहले की है। उटीला थाना से ड्यूटी करने के बाद पुलिसकर्मी अपने घर के लिए निकला था। घर पर परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे थे और वह रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो चुका था। पुलिस कर्मी की मौत की खबर के बाद बेहट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पुलिस जवान को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

पुलिस जवान को कुचलने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाने से लेकर हाइवे तक लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे पुलिस को कोई सुराग मिल सके। पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भिण्ड के मौ कस्बा निवासी संजू यादव (29) पुलिस जवान है और अभी उटीला थाने में पदस्थ हैं। दो दिन पहले वह ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। अभी वह बेहट थाना क्षेत्र में पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन भगा ले गया। घटना का पता उस समय चला जब वहां से अन्य वाहनों में सवार लोगों ने सड़क पर घायल जवान को पड़े देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां पर रविवार तड़के जवान की मौत हो गई है। जवान की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

इनका कहना

अज्ञात वाहन की टक्कर से जवान की मौत हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

–दिलीप समाधिया,थाना प्रभारी बेहट।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!