HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार...

लोकायुक्त ने पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया,सीमांकन के एवज में मांगे थे रुपए

शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है फिर भी रिश्वतखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। रिश्वतखोरी में अधिकारी और कर्मचारी इतनी मग्न हैं कि दिन रात एक कर रहे।

दरअसल,मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पुलिस थाना बैराड़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर के बरोद रोड पर ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी लीलाधर माहौर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,विगत कुछ दिनों से खेरपुरा गांव के एक आदिवासी से जमीन के पट्टे देने के एवज में पटवारी लीलाधर माहौर के द्वारा 20 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद फरियादी ने ग्वालियर लोकायुक्त विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आज बुधवार की देर रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर फरियादी उम्मेद आदिवासी ने लोकायुक्त विभाग की टीम के साथ मिलकर 15 हजार रूपए की राशि की व्यवस्था कर पटवारी लीलाधर माहौर के घर पहुंच कर दी जहां फरियादी उम्मेद आदिवासी से 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते आरोपी पटवारी लीलाधर माहौर को लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। जब पटवारी के हाथ धुलाए तो हाथों से कलर आ गया, जिसके चलते टीम ने उक्त पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोकायुक्त विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही में लोकायुक्त विभाग के डीएसपी विनोद कुशवाह, राघवेन्द्र तोमर, टीआई अंजली शर्मा, हेड कांस्टेबल इकवाल खान धनंजय पांडेय , हेमंत शर्मा, नेतराम राजौरिया, देवेंद्र पवैया, सुनील सिंह, बलबील सिंह, अमर सिंह की अहम भूमिका रही।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!