भोपाल/मध्यप्रदेश।
नए साल से पहले मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है। जिसे लेकर
मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। गृह विभाग के सचिव डी श्रीनिवास वर्मा को ग्वालियर आईजी बनाया गया। आईजी मकरंद देउस्कर औऱ उमेश जोगा को एडीजी पद पर पदोन्नति करते हुए वर्तमान जिलों में यथावत रखा है। IPS गौरव राजपूत को आईजी पद पर पदोन्नति करते हुए गृह विभाग का सचिव बनाया गया है।
इरशाद वली को DIG से पदोन्नति करते हुए भोपाल जोन देहात का आईजी बनाया गया। संजय तिवारी को आईजी पद पर पदोन्नति करते हुए इंटेलिजेंस में यथावत रखा गया। मुरैना एसपी को पदोन्नति करते हुए डीआईडी मुरैना बनाया गया है। अभी प्रमोशन ऑर्डर के साथ ही कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं। तीन डीआईजी रेंज में अफसरों की पोस्टिंग और की जाएगी।इसके साथ ही 2009 बैच के 24 अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड मिला है।
लिस्ट देखें

