HomeBreaking Newsनशे में चूर थाना प्रभारी और ASI ने थप्पड़ जड़े,गुस्साई भीड़ ने...

नशे में चूर थाना प्रभारी और ASI ने थप्पड़ जड़े,गुस्साई भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,सस्पेंड

झाबुआ/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के झाबुआ में नए साल के पहले दिन नशेड़ी पुलिस वालों ने खूब हंगामा किया। थाना प्रभारी और एएसआई ने बिना बात के लोगों को बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद लोगों ने भी टीआई की धुनाई कर दी। SP आशुतोष गुप्ता ने TI अनिल बामनिया और यातायात प्रभारी ASI अजीतसिंह को निलंबित कर दिया। SP गुप्ता ने उन्हें डीआरपी लाइन हाजिर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मामला रायपुरिया में शनिवार रात 7 बजे का है। यहां टीआई अनिल बामनिया नशे में धुत होकर एएसआई अजीतसिंह के साथ बाजार में पहुंचे। यहां लोगों से गाली-गलौज करने। यहीं नहीं, टीआई बिना बात पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा पीटने लगे। वहीं बाइक पर बैठे लोगों को थप्पड़ भी जड़ दिए। इसके बाद लोग भी गुस्सा हो गए। उन्होंने टीआई को घेरकर जमकर पीटा।
साथ ही, मौजूद एएसआई को भी पीटा। वहां मौजूद लोगों ने टीआई को लात-घूसों से जमकर मारा। टीआई को पुलिस वाले किसी तरह से गाड़ी में बैठाकर थाने लाए। पीछे-पीछे गुस्साए लोग भी थाने पहुंच गए। लोगों ने टीआई पर नशे में धुत होने का आरोप लगाया।

गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव किया

थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग SP को बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहां खड़े-खड़े नारेबाजी करने लगे। ASP एएस वास्कले, SDOP पेटलावद सोनू डाबर रात 8 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मामला समझा। लोगों ने बताया कि टीआई शाम 7 बजे बाजार आए। वे कुछ पुलिसवालों के साथ गाड़ी से उतरे। बस स्टैंड और फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें आदि लगाने वालों से मारपीट करने लगे। सामान बिखेर दिया। लोगों ने स्टाफ के सभी लोगों के मेडिकल जांच कराने की मांग की हैं।

छतरपुर में चौराहे पर शराबखोरी कर पुलिसकर्मी ने किया हंगामा

आरक्षक

झाबुआ जैसा ही मामला छतरपुर में भी सामने आया। पुलिस आरक्षक गणेश अहिरवार ने छत्रसाल चौराहे पर शराबखोरी के बाद खूब हंगामा किया। उसने दुकानदारों से अभद्रता की। शराब के नशे में आरक्षक ने सड़क किनारे ठेले और दुकान लगाने वालों को हड़काया। कई लोग तो ठेला छोड़कर भाग खड़े हुए। शराबी आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है, जिसका नाम गणेश अहिरवार है। पूर्व में भी वह शराब और नशे की हालत में सस्पेंड हो चुका है। मंदिर के पुजारी उमेश ने बताया कि मंदिर की पूजा करने जा रहा थे तभी उसने टोका और गाली-गलौज करने लगा और गर्दन पकड़ ली। नशे में उसने आसपास के दुकानदारों को भी परेशान किया और अंडे के ठेले के नीचे लेट गया जिसे तमाशबीन लोग देखते रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया तब कहीं जाकर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर घर भेज दिया।

वीडियो देखें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!