ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग लड़के के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया बाद में उसे धमकाने के बाद छोड़ दिया। पीड़ित बच्चे ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। तब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके ख़िलाफ़ धारा 377 के तहत अपराध दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ग्वालियर कर लेले साहब की बगिया पाइप फैक्ट्री के पास रहने वाले इरशाद राइन ने अपने पड़ोसी के लड़के के साथ दुष्कर्म कर दिया था। उसने किसी बहाने से लड़के को बुलाया और बाद में उसे एकांत में ले जाकर कर उसके साथ जबरन अनैतिक संबंध बनाये। बाद में लड़के को इस बात की किसी को नही बताने को लेकर धमकी देकर लड़के छोड़ दिया लेकिन घर जाकर पूरा वाकया उसने अपने परिवार के लोगों को बताया।
जनकगंज थाना पुलिस ने लड़के के परिवार की शिकायत पर आरोपी इरशाद राइन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
इनका कहना
आरोपी को हमने शिकायत के डेढ़ घंटे के बाद गिरफ़्तार कर लिया। वह घर से फ़रार हो गया था। पुलिस कप्तान ने हमारी टीम को पाँच हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है।
–विनय शर्मा, टीआई जनकगंज।
