भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में एक होटल में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट को पकड़ा है। पुलिस ने होटल से 5 युवतियों समेत 9 पुरुष को हिरासत में लिया है। होटल में अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में होटल द लेक बर्बन में सेक्स रैकेट चल रहा था। रातीबड़ थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को इसके बारे में सूचना मिलने पर विशेष टीम का गठन कर दबिश दी गई जिसमें युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त युवक व युवतियांं को साक्षीयों के समक्ष गिरफ्तार किया जाकर अपराध धारा 4,5,7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगण से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में अन्य महत्वपूर्ण खुलासा होने की संभावना है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि साक्षी ढाबा तिराहे के पास होटल द लेक बर्बन में पवन नाम का व्यक्ति अपनी सहयोगी पूजा के साथ देह व्यापार के संदिग्ध कार्य में लिप्त है, एवं होटल मे रुके यात्रियों को लडकियां उपलब्ध कराता है,सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं थाना रातीबड से आरक्षक मुरारी शर्मा को सूचना की तस्दीक करने के लिए सिविल ड्रेस में द लेक बर्बन होटल में भेजा गया जिसके पश्चात सूचना सही पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा होटल द लेक बर्बन में कमरो में जाकर तलाशी ली गई तलाशी में आपत्तिजनक अवस्था में युवक युवतियां विभिन्न कमरों में पाए गए। लडकियों से पूछताछ की गई , तो उन्होने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से शहर के विभिन्न होटलों में जाती है, एवं पवन एवं पूजा के द्वारा पहुंचाए गाए ग्राहको के साथ देहव्यापार एवं अनैतिक धन लाभ अर्जित करती है।
हवाई मार्ग से आतीं थी युवतियां, होटलों में रुककर होतीं थी अय्याशी

इसी प्रकार पकडे गए युवको ने भी उक्त महिलाओ को पैसे देकर उनसे संबंध बनाना स्वीकार किया । जिनके पास से दैनिक उपयोग के सामान के अतिरिक्त कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है पकडी गई युवतियां आसाम, बिहार, पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ, भोपाल की रहने वाली है, एवं ग्राहकों की मांग पर हवाई मार्ग से भी भोपाल आती-जाती थी। पकड़े गये युवक ललितपुर, झांसी, के रहने वाले होकर प्रतिष्ठित व्यापारी है एवं आपस में मित्र हैं, जो कि भोपाल जिले में आकर व्यापारीक कार्य के साथ-साथ होटलों में रुककर अय्याशी भी करते थे।
पकड़े गए महिला आरोपीगण
1.मनिषा ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर उम्र 21 साल निवासी म नं 56 शिवनगर भोपाल।
2.मुस्कान साहू पिता जितेन्द्र साहू उम्र 18 साल निवासी फ्लेट नं 13 मेघा पेलेस मंडीदीप जिला रायसेन।
3.जुलेखा चौधरी पिता मजाहर चौधरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बायहटा सारीअली जिला कामरूप।
4.मुन्नी खान पिता शहीद खान उम्र 22 साल निवासी ग्राम दुर्गापुर तेलुरमठएजिला हावडा पश्चिम बंगाल।
5.पूजा परमार पति मोहित परमार उम्र 26 साल निवासी म नं 14 मैगामार्ट एमपी नगर भोपाल।
पकड़े गए पुरूष आरोपीगण
1. आकाश शर्मा उर्फ विक्की पिता उमाशंकर उम्र 26 साल निवासी ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
2. अर्पित जैन पिता महेन्द्र कुमार उम्र 27 साल निवासी कोतवाली जिला ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
3. नवलसिंह प्रजापति पिता फूलसिंह उम्र 31 साल निवासी कोतवालीए जिला ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
4. पुरूषोत्तम पटेल पिता गयाप्रसाद पटेल उम्र 23 साल निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद।
5. अमित सोनी पिता कैलाश उम्र 32 साल निवासी आजादपुरा जिला ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
6. पवन गंभीर पिता किशोरीलाल गंभीर उम्र 32 साल निवासी रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तरप्रदेश।
7. विशाल जैन पिता सुरेन्द्र कुमार उम्र 26 साल निवासी ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
8. अंजिल जैन उर्फ राजू पिता अरविंद कुमार उम्र 27 साल निवासी तालाबपुरा ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
9. सौरभ नायक पिता राजकुमार नायक उम्र 27 साल निवासी शहर कोतवाली ललीतपुर उत्तरप्रदेश।
