HomeBreaking Newsलूट के मामले में FIR न करना महँगा पड़ा:पुलिस कप्तान ने दो...

लूट के मामले में FIR न करना महँगा पड़ा:पुलिस कप्तान ने दो पुलिसकर्मियों को संस्पेंड किया,TI की विभागीय जांच के आदेश

कटनी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लूट के मामले में FIR दर्ज न करने के कारण एसपी मयंक अवस्थी (SP Mayank Awasthi) द्वारा दो पुलिसकर्मियों को निलंबित (suspend) कर दिया गया है। दरअसल,लूट के एक मामले में FIR दर्ज न करना कुठला पुलिस को महंगा पड़ गया। साथ ही कुठला टीआई की विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
लूट के मामले एफआइआर दर्ज नहीं करने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने तत्काल उनके द्वारा कुठला थाना पुलिस को एफआइआर दर्ज करने के लिए कहा। कुठला पुलिस द्वारा लूट का शिकार हुए युवक शुभम साहू के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की धारा के तहत एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस टीम को अज्ञात लुटेरों का पता लगाने में लगी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का सुराग लगाने में लगी है। हालांकि अभी तक मामले में सफलता नहीं मिली।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठला थानांतर्गत में बड़ेरा मोड़ स्थित वाहन सजावटी सामग्री दुकान संचालक युवक के साथ चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा मारपीट की। इसके साथ ही कट्टा अड़ाकर की गई लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित द्वारा सूचना देने के चार दिनों तक FIR नहीं लिखी गई। इस मामले में एक एएसआइ (ASI) और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल,पठरा गांव निवासी शुभम साहू की शिकायत के अनुसार 20 मई की रात वह बड़ेरा मोड़ दुकान में था। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे वह दुकान से से निकला था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान आया। इसके बाद तीन युवक और आ गए। सभी चेहरे पर नकाब लगाए थे। चारों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे और दुकान के अंदर लेकर चले गए। एक युवक ने उस पर कट्टा अड़ा दिया। दुकान में रखे लगभग साढ़े 9 हजार रुपये और दो होम थिएटर सहित उसका मोबाइल लूट कर भाग गए। इसके साथ ही उसे दुकान के अंदर बंद कर गए। शटर बाहर से बंद होने के कारण वह रात भर दुकान में ही रहा। किसी तरह उसने दुकान की शटर खोली और वारदात की जानकारी अपने भाई मनीष साहू को दी। इसके बाद कुठला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसी मामले में पुलिस ने पहले एफआइआर दर्ज नहीं की थी।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए SP ने TI की
विभागीय जांच के आदेश दिए

एसपी मयंक अवस्थी ने कुठला थाने के टीआई विपिन सिंह की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि गंभीर अपराध होने के बावजूद एफआइआर (FIR) नहीं दर्ज की गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी भी नहीं दी गई। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। 20 मई की रात लूट की वारदात हुई थी। 21 मई को लूट की सूचना पुलिस थाने में दी गई थी, लेकिन 24 मई की शाम तक एफआइआर नहीं लिखी गई थी।

इनका कहना

मामले में दो पुलिसकर्मियों एक एएसआइ व हैड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। टीआइ विपिन सिंह की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

–मयंक अवस्थी, एसपी कटनी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!