HomeBreaking Newsसब्जी ठेले वाले ने पुलिस आरक्षक पर किया चाकूओं से जानलेवा हमला,आरोपी...

सब्जी ठेले वाले ने पुलिस आरक्षक पर किया चाकूओं से जानलेवा हमला,आरोपी फरार

बता दें कि मामले में आरक्षक के प्रतिवेदन पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धारा 188, कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन, महामारी एक्ट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।

जबलपुर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के जबलपुर के गढ़ा बजारिया में आज दिन दहाड़े सब्जी ठेला विक्रेता ने गढ़ा पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक के सीने में चाकू घोंप दिया। आरक्षक पेट्रोलिंग के तहत कोरोना गाइड लाइन का पालन के लिए गढ़ा बजारिया पहुंचा था जहां से सब्जी ठेला वालोंं को मोहल्ले और कॉलोनियों में जाकर सब्जी विक्रय के निर्देश दिए परंतु उनमें से एक सब्जी ठेला विक्रेता ने आरक्षक की बात को अनसुना करते हुए बहस करने लगा औरे देखते ही देखते आरक्षक पर चाकू से प्राणघातक हमला करते हुए घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि घायल आरक्षक को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

घायल आरक्षक अजय श्रीवास्तव की छाती पर चाकुओं से किये गए वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश पर गढ़ा बाजार में पुलिस सब्जी विक्रेतओं को एक जगह खड़े होने से मना कर रही थी। पर कुछ सब्जी विक्रेता ऐसे थे जो कि बार-बार एक ही स्थान पर आकर खड़े हो जाते थे। जिसके चलते कई सब्जी विक्रेताओं का पुलिस ने तराजू छीन लिया। पुलिस आरक्षक अजय श्रीवास्तव (452) भी जब सब्जी विक्रेता से तराजू छीन रहा था तभी उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया, आरोपी हामिद उस्मानी मौके से फरार हो गया है।

घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी राकेश तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां घायल आरक्षक की सर्जरी और सोनोग्राफी की जा रही है। आरक्षक अजय श्रीवास्तव की हालत खतरे से बाहर है। वहीं गढ़ा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक को चाकू मारने के बाद आरोपी हामिद उस्मानी मौके से फरार हो गया है। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी हामिद उस्मानी आदतन अपराधी है जिसके कई और मामले भी कोर्ट में चल रहे हैं।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!