HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:आईटीबीपी के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत,राजकीय सम्मान के साथ...

विनम्र श्रद्धांजलि:आईटीबीपी के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत,राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

डबरा/ग्वालियर/मप्र।

छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में तैनात आईटीबीपी के ज़बान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी। ग्वालियर जिले के डबरा की जगदंबा कालोनी का निवासी जवान सोनू यादव की विगत दिनों ज़हरीले कीड़े के काटने से मौत होने बताया गया था। राजकीय सम्मान के साथ जवान का शहर के जवाहर गंज स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डबरा के रहने वाले स्व. कमल सिंह यादव के पुत्र सोनू यादव देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर गृह निवास डबरा पहुंचा तो लोगों का जन सैलाब शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा। क्या आम क्या खास सभी जवान की सहादत को नमन करने पहुँचे।

शहीद को श्रृद्धांजली देने म.प्र. शासन की मंत्री इमरती देवी सहित जनसमूह उमर पड़ा। मंत्री इमरती देवी ने शहीद सोनू यादव को पुष्प चक्र चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि दी तो वहीं आर्मी के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को आखरी सलामी दी। इसके साथ ही डबरा के आम नागरिकों ने हाथ जोड़कर शहीद के शव को श्रृद्धांजली अर्पित की। इस माहौल में शरीक हुए सभी की आंखे फौजी के जज्बें को सलाम करते हुए नम थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!