HomeBreaking Newsडॉलर डबल करने का सपना दिखाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार,बिहार से जुड़े...

डॉलर डबल करने का सपना दिखाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार,बिहार से जुड़े तार

बता दें कि फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी धनबाद बिहार की है जिसे जय नारायण सिंह नाम का व्यक्ति ऑपरेट करता है। उससे ग्वालियर का राजेन्द्र कभी मिला तो नही है लेकिन फोन कॉल पर उसका संपर्क हुआ है। पुलिस इस मामले में जय नारायण की भी तलाश कर रही है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।
फर्जी चेन बिजनेस की वेबसाइट बनाकर यह ठग डॉलर डबल करने का सपना दिखाता था। ठग वेबसाइट से जुड़ने वाले लोगो को एक साल में डॉलर में करोड़ो का फायदा पहुंचाने के सपने दिखाता था। पकड़ा गया ठग एयरफोर्स का रिटायर कर्मचारी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना पुलिस के पास विजय नगर मुरार में रहने वाली विमला तोमर नाम की महिला शिकायत लेकर पहुंची थी। उसका कहना था कि डीडी नगर में रहने वाला राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने उसे पैसे चार गुना बढ़ाने की स्कीम बताई और 85 हज़ार रुपए ठग लिये। पुलिस ने जांच शुरु की तो उसकी ठगी के शिकार कई लोग मिले। पुलिस ने बीते रोज शाम को राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को उसके डीडी नगर स्थित घर से राउंड अप कर लिया। उससे पुलिस ने लंबी पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह इंटरनेशनल कंपनी के लिये काम करता है। यह कंपनी धनबाद बिहार की है और उसे फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आई।

कैसे होता था फर्जीवाड़ा

जाँच पड़ताल में खुलासा हुआ कि वह किसी भी ग्राहक को जोड़ने के लिये 2550 रुपए लेकर उसकी आईडी खोलता था। यह आईडी वेबसाइट पर खोली जाती थी। इसके बाद उसकी लॉग इन पासवर्ड ग्राहक को दे दिया जाता था। यह एक तरीके से ग्राहक का वॉलेट होता था। इसमें डॉलर मे ही रकम दिखाई देती है। इसमें ग्राहकों को जोड़ने के बाद दिनो के हिसाब से पैसे अपने आप बढ़ते थे। कई लोगो को साल दो साल में करोड़ो कमाने के सपने दिखा दिये। इसके बाद शर्त यह रहती थी कि उसके खाते में बढ़ रहे पैसे तभी खर्च हो सकेंगे जब वो चार और लोगो को इस चैन में जोड़ेगा। इसके बाद चैन बढ़ती गई और रकम जमा कर के ठगी करते रहे। पकड़ा गया राजेन्द्र बताता है कि वह फतेहाबाद यूपी का रहने वाला है और एयरफोर्स से 2009 में रिटायर हो चुका है।

इनका कहना

ठगी की शिकार महिलाओं की शिकायत पर हमने कार्रवाई की है। वेबसाइठ पर डॉलर डबल करने का झांसा देकर ये व्यक्ति कई लोगो को ठग चुका है। इसके पूरे चैनल को ट्रेस किया जा रहा है।

–रवि सिंह भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!