बता दें कि कृषि मंत्री कमल पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कृषि मंत्री सतवास थाने पहुंचकर पुलिसवालों को खरी खोटी सुना रहे हैं, उन्होंने थाना प्रभारी को सीधे शब्दों में कहा है कि तुम सरकार की छबि खराब कर रहे हो पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त। इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए।
देवास/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमे वे थाने पहुंचकर पुलिस जवानों को जमकर फटकार लगा रहे हैं। नाराज मंत्री ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि पूरा थाना सस्पेंड बर्खास्त, तुम लोग नौकरी के लायक नहीं हो। जेल भेजना चाहिए तुम्हें, FIR होंगी तुम्हारी, पूरा थाना दोषी हैं।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीती रात देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र का हैं। मंत्री कमल पटेल इंदौर से हरदा जा रहे थे। तभी कुछ ग्रामीणों ने उनकी कार को रोक लिया और अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया की सड़क पर एक खराब डंपर पिछले पांच दिनों से खड़ा हुआ हैं। जिसकी वजह से रोज रात को दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंत्री पटेल ने ग्रामीणों से चर्चा की और डंपर का वीडियो भी खुद बनाया।
इसके बाद कमल पटेल सतवास थाना पहुंचे और वह मौजूद पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वहां से अभी तक डंपर को क्यों नहीं हटाया गया और नहीं हटाने पर उस पर रेडियम क्यो नहीं लगाएं, जिससे दुर्घटना न हो। इस दौरान नाराज मंत्री जी ने पूरे थाने को सस्पेंड करने की बात कहीं साथ ही कहां पूरा थाना दोषी हैं।

दरअसल,पिछले 5 दिन से एक खराब डंपर देवास-इंदौर रोड के डाबरी फाटे पर खड़ा था। इस डंपर से करीब 6 लोग टकराकर घायल हो गए थे। गुरुवार रात भी करीब 8 बजे डाबरी निवासी एक व्यक्ति इससे टकरा गया। उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।
कृषि मंत्री कमल पटेल राजस्थान प्रवास के बाद इंदौर से हरदा के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस और प्रशासन की इस लापरवाही की शिकायत की। इसके बाद तमतमाए मंत्री पटेल देर रात थाने पहुंच गए। इस लापरवाही पर टीआई अमित सिंह जादौन सहित पूरे स्टाफ की क्लास लगा दी। वहां मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल भी कृषि मंत्री के गुस्से का शिकार हो गए।
एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं मंत्री
इन दिनों प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, जहां इससे पहले भी कृषि मंत्री कमल पटेल ने खरगोन में हुए बस हादसे के बाद आरटीओ को सस्पेंड किया था, तो वहीं अब एक बार फिर सतवास से गुजर रहे मंत्री कमल पटेल ने जब सड़क पर डंपर को लगा पाया, तो उन्होंने खुद इसकी वीडियोग्राफी की और थाने पहुंचकर स्टाफ को लताड़ लगाई। साथ ही स्टाफ को सस्पेंड करने और FIR तक करने की बात कह डाली। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि मंत्री कमल पटेल के एक्शन मोड का कितना असर अधिकारियों पर पड़ता है।
