HomeBreaking Newsराजस्थान की तर्ज पर एमपी पुलिस में आरक्षकों का ग्रेड-पे बढ़ाने की...

राजस्थान की तर्ज पर एमपी पुलिस में आरक्षकों का ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग तेज,इन विधायकों ने किया समर्थन

बता दें कि ग्रेड पे को लेकर यह वर्तमान मौजूदा स्थिति
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का ग्रेड पे 2400 रुपए
हेड कॉन्स्टेबल का ग्रेड पे 2100 रुपए
कॉन्स्टेबल का ग्रेड पे 1900 रुपए

भोपाल/मध्यप्रदेश।

राजस्थान में उठी कांस्टेबलों की यह चिंगारी अब मध्यप्रदेश में भी आ गई है। मध्यप्रदेश के 19 विधायकों ने अब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है
राजस्थान (Rajasthan) की तर्ज पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी पुलिस (Police) सिपाहियों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ कई विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। इन विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कॉन्स्टेबल का ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग की है। मध्यप्रदेश में करीब एक लाख 23 हजार पुलिस फोर्स है जिसमें 70000 से ज्यादा कांस्टेबल हैं हालांकि अभी भी 20000 पुलिस कर्मियों की कमी है। कॉन्स्टेबल का ग्रेड-पे बढ़ाने को लेकर सालों से मांग उठ रही है, लेकिन इस बार माननीयों ने राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी कॉन्स्टेबल का ग्रेड पे बढ़ाने का समर्थन किया है।

विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा

पत्र में विधायकों ने राजस्थान में तत्कालीन बढ़े ग्रेड-पे वेतनमान का हवाला दिया है। पत्र के माध्यम से कहा गया कि पुलिसकर्मियों से 24 में से लगभग 22 घँटे तक काम लिया जाता है। कोरोना काल मे 24-24 घँटे ड्यूटी की गई है, ऐसे में सरकार को आरक्षकों का पे ग्रेड बढाने चाहिए। लंबे समय से आरक्षक वर्ग 1900 से 2400 ग्रेड पे की मांग भी कर रहा है, लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवाय कभी कुछ नही मिला।
इतना ही नहीं सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में भी कॉंस्टेबल का ग्रेड पे का मामला गूंजेगा। इसको लेकर भी विधायकों ने पूरी तैयारी कर ली है विधानसभा के मानसून सत्र में इस मांग को प्रमुखता से उठाने की बात कही जा रही है।

अब तक 19 विधायकों ने की है मांग

19 विधायकों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कॉन्स्टेबल का ग्रेड-पे 1900 से 2400 करने के मांग की है। विधायकों ने पत्र लिखा है, जिसमें राजस्थान में तत्कालीन बढ़े ग्रेड-पे वेतनमान का हवाला दिया है सबसे पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले विधायकों में राजगढ़ विधायक बापू सिंह तवंर औऱ गुन्नौर जिला पन्ना विधायक शिवदयाल बागरी शामिल थे, लेकिन अब तक 18 विधायक पत्र लिख चुके हैं। इनमें

1) आलोट (रतलाम)
2) सेलाना (रतलाम)
3) बागली (देवास)
4) गुनौर (पन्ना)
5) अलिराजपुर
6) राजगढ़
7) नागदा (उज्जैन)
9) झाबुआ
10) अशोकनगर
11) जोबट
12) भोपाल
13) महाराजपुर (छतरपुर)
14) मण्डला
15) मुरैना
16) अशोकनगर
17) तराना( उज्जैन)
18) गरोठ (मंदसौर)
19)जबेरा दमोह

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!