HomeBreaking Newsफर्नीचर कारोबारी के साथ दिनदहाड़े लूट,सरेराह मारपीट कर लाखों की सोने की...

फर्नीचर कारोबारी के साथ दिनदहाड़े लूट,सरेराह मारपीट कर लाखों की सोने की चैन लूट ले गए बदमाश

बता दें कि गोले का मंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक कारोबारी का अपने ही दूर के रिश्तेदारों से विवाद भी चल रहा है जिसमें 6 महीने पहले भी एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र के भिंड रोड पर आज गुरुवार को सुबह एक सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। एक फर्नीचर कारोबारी के गले से करीब तीन लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लूट ली गई। बदमाशों के हमले में कारोबारी घायल भी हुआ है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार शिवहरे गोला का मंदिर इलाके में भोलेनाथ फर्नीचर फर्म के नाम से कारोबार करते हैं। आज वह एयर फोर्स स्टेशन की तरफ से शहर की तरफ आ रहे थे। तभी धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
एकाएक इस हमले से फर्नीचर कारोबारी राजकुमार घबरा गए और जब तक वह कुछ समझ पाते तभी बदमाशो ने उसके उनके गले में हाथ डालकर जोर से झटका दिया और गले मे पहनी साढे सात तोला बजनी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए बताई गई है घायल कारोबारी किसी तरह गोला का मंदिर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

इनका कहना

कारोबारी का कहना है कि बदमाश उसपर जानलेवा हमला कर रहे थे लेकिन घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी जा पहुंचा जिससे बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये जबकि पुलिस कर्मी ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग गए। इस हमले में कारोबारी घायल भी हो गया हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!