HomeBreaking News15 अगस्त के दिन हर्ष फायरिंग,वीडियो वायरल होने के बाद मंडी सचिव...

15 अगस्त के दिन हर्ष फायरिंग,वीडियो वायरल होने के बाद मंडी सचिव सहित तीन पर केस दर्ज

बता दें कि इंदौर में मण्डी सचिव का हर्ष फायर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।


इंदौर/मध्यप्रदेश।

इंदौर की लक्ष्मीबाई मंडी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंडी में हर्ष फायर करना मंडी सचिव सहित तीन लोगों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने मामले में वीडियो सामने आने के बाद आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद बंदूक जब्ती सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एरोड्रम पुलिस के अनुसार 15 अगस्त काे लक्ष्मी बाई मंडी में मंडी स्टाफ द्वारा हर्ष फायर किया गया था, उस संबंध में शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच में पाया गया कि लाइसेंसी बंदूक से तीन लोगों ने फायर किया था। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत लक्ष्मीबाई मंडी सचिव मानसिंह के साथ नारायण सिंह और भोला प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!