HomeBreaking Newsक्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही को संदिग्‍ध परिस्थितियों में लगी गोली,दोस्त पर...

क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही को संदिग्‍ध परिस्थितियों में लगी गोली,दोस्त पर लगा आरोप,हालत गंभीर

बता दें कि क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही भी दारोगा की पिस्टल लेकर रखते है। चर्चा यहां तक है कि सिपाही की पिस्टल से चली गोली उसके पैर में लग गई है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को अफसर छिपा रहे है। हादसे को दबिश के दौरान गोली लगने में तफ्दील किया जा रहा है। देर रात तक सभी अफसर पूरे घटनाक्रम के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते रहे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सिपाही को उसके दोस्त ने थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी में गोली मारी है।


मेरठ/उत्तरप्रदेश।

मेरठ में दिल्ली हाईवे पर क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जसवंत राय अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सिपाही थर्टी फस्ट की पार्टी से वापस लौट रहा था, जबकि सिपाही का कहना है कि हाईवे पर कार रोक कर नीचे उतरा और लघुशंका करने लगा था। तभी अचानक पैर में गोली लग गई। एसपी सिटी का कहना है कि दबिश के दौरान सिपाही को गोली लग गई है। उपचार के बाद ही सिपाही से बातचीत की जाएगी। वहीं सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही सौरभ यादव मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात है। सौरभ यादव दिल्ली हाईवे पर अपनी गाड़ी से जा रहा था। अचानक ही दिल्ली हाईवे पर सुभारती मेडिकल कालेज के समीप कार को रोक कर नीचे उतरकर लघुशंका करने लगा। तभी उसके पैर में गोली लग गई। सौरभ कहना है कि उसे पता नहीं चल पाया की गोली किसने मारी है। गोली लगने के बाद शोर मचाया। उसके बाद कार में सवार उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल तक पहुंचाया। सिपाही को गोली लगने की घटना के बाद एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि सिपाही किसी दबिश में गया था, जहां पर उसे गोली लग गई है, जबकि पुलिस महकमे में चर्चा है कि सिपाही थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी मनाकर दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!