HomeNews Headlinesलोकायुक्त ने प्रशिक्षु SDO को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों...

लोकायुक्त ने प्रशिक्षु SDO को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा,घर से 7 लाख की नगदी बरामद

बता दें कि लोकायुक्त टीम ने जिस निरीक्षण कुटी से प्रशिक्षु एसडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा है वहां से सात लाख रुपए नकदी सहित कुछ डायरियां मिली हैं। यहां एसडीओ रहते थे। रात 11 बजे तक कार्रवाई जारी थी। विजय मौर्य नवंबर 2019 से यहां बतौर प्रशिक्षु एसडीओ पदस्थ हैं।



होशंगाबाद/मध्यप्रदेश…………..


लोकायुक्त की कार्यवाहियों के बाद भी रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार मंगलवार रात को एक वन विभाग के प्रशिक्षु रेंजर को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। वनविभाग के प्रशिक्षु एसडीओ विजय मौर्य को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्रशिक्षु एसडीओ ने जब्त की गई दो ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ने के लिए यह रिश्वत ली थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे सोहागपुर में वन विभाग की निरीक्षण कुटी में रिश्वत लेने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने उन्हें ट्रैप किया।


क्या है पूरा मामला……………..


प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महेश कुमार तिवारी के जब्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़वाने के लिए प्रशिक्षु एसडीओ ने तीन लाख की रिश्वत मांगी थी। वन अधिकारी के घर की भी तलाशी ली गई है। एसपी लोकायुक्त के निर्देशन में डीएसपी अवस्थी की 12 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई। लोकायुक्त टीम ने एसडीओ के घर से सात लाख रुपए व अन्य कीमती सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ठेकेदार की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। इसे छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कर दी, जिसके लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ट्रैप के जरिए प्रशिक्षु एसडीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद वो बहुत घबरा गया था, इसके बाद लोकायुक्त पुलिस उसे उसके घर लेकर पहुंची और जांच की। इतने सारे पैसे मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने कई और से भी रिश्वत ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये पैसा कहां से आया।


SDO के घर से बरामद सात लाख की नगदी

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!