●धार स्थित गंधवानी थाना प्रभारी नरेंद्र सूर्यवंशी युवती के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़े गए।
●थाना प्रभारी की पत्नी का थाने के बाहर हंगामा करते हुए हो रहा है वीडियो वायरल।
●टीआई पर लगे आरोपो की पुष्टि के बाद एसपी ने किया लाइन अटैच।
●देवास जिले के कई थानों पर रहे चुके थे नरेंद्र सूर्यवंशी।
धार/मध्यप्रदेश……………
मध्यप्रदेश के धार जिले में हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला दरअसल,पत्नी ने अपने टीआई पति एन सूर्यवंशी को बंद कमरे से युवती के साथ देखा तो हंगामा किया। दरअसल,टीआई की पत्नी इंदौर रहती है। मंगलवार को शाम पत्नी अपने बेटे का साथ टीआई गंधवानी वाले आवास पर पहुंच गई। जहां पति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद टीआई और पत्नी के बीच झूमाझटकी हुई। टीआई पत्नी को धकेल रहे थे। उसे घर के अंदर लेकर जाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पत्नी उसे बाहर लेकर उसकी पोल खोलने जा रही थी। टीआई की पत्नी के हंगामा के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
क्या है पूरा मामला…………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधवानी टीआई एन सूर्यवंशी की पत्नी व बेटा इंदौर रहते हैं। पत्नी मंगलवार दोपहर में गंधवानी में अपने पति के घर पहुंच गई। पत्नी का आरोप था कि पति सूर्यवंशी ने किसी युवती से शादी कर ली है और उसके घर में रहती है। इसकी सूचना पर वे आई थी। टीआई की पत्नी का आरोप है कि पति कमरे में युवती के साथ थे। पति और पत्नी के बीच झूमाझटकी होती रही।
टीआई पत्नी को बार बार घर के अंदर लेकर जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों को बीच कुछ देर तक झूमाझटकी होती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में एक युवती को टीआई के घर से पुलिस वाहन में बैठाकर ले गई है।
सूचना पर एसडीओपी करणसिंह रावत ने बताया कि टीआई की पत्नी का आरोप था कि पति टीआई ने दूसरी शादी कर ली है। इसको लेकर वह इंदौर से गंधवानी पहुंची थी। टीआई सूर्यवंशी को लाइन अटैच किया गया है। अगर पत्नी को घसीटा है और अगर पत्नी शिकायत करेगी तो इस हिसाब से भी कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के साथ झूमाझटकी करते थाना प्रभारी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टीआई युवती के साथ गले में माला डाले हुए भी नजर आए…………..
पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। वहीं घटना के बाद सोशल मीडिया पर टीआई के एक युवती के साथ वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें टीआई युवती के साथ गले में माला डाले हुए भी नजर आए हैं। साथ ही कुछ अन्य फोटो भी वायरल हुए हैं। इसमें वे युवती के साथ नजर आ रहे हैं।
इनका कहना…………….
टीआई की पत्नी दूसरी युवती से शादी की सूचना पर गंधवानी पहुंची थी। मामले में टीआई को लाइन अटैच किया है। आगे जांच की जा रही है। अगर उनकी पत्नी अन्य शिकायत करेगी तो उसी हिसाब से कार्रवाई होगी। वहीं युवती को धार भेजा है। पूछताछ की जा रही है।
—करणसिंह रावत, एसडीओपी मनावर।
वीडियो पुलिस अभिरक्षा में युवती को ले जाते हुए………..
