ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………….
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान झांसी से आ रही एक कार को रोककर जांच की तो उसमें दो खुफिया लॉकर मिले, जिन्हे खोला गया तो उसमें से दो करोड़ एक लाख से अधिक रुपया बरामद हुआ हैं। उक्त राशि के बारे में कार सवार दोनों युवकों ने यह बताया कि उक्त राशि आगरा में देने जा रहे थे। जिसके एवज में उन्हे दस-दस हजार रुपए मिलते।
क्या है पूरा मामला………………..
प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी से एक स्विफ्ट डिजायर कार अवैध हथियार व रुपया लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुई है, जिसपर पुलिस ने देर रात चेकिंग लगा दी, जैसे ही कार मोहनपुर टोल नाका पर पहुंची तभी स्विफ्ट कार MP07- CD- 3228 पुलिस ने उक्त कार को घेराबंदी कर रोक लिया, जिसकी डिक्की की तलाशी ली तो उसमें दो खुफिया लॉकर दिखाई दिए। पुलिस ने उक्त लॉकर को खोला तो उसमें पांच-पांच सौ रुपए की गड्डियों में दो करोड़ एक लाख से अधिक रुपया बरामद हुआ हैं।
पुलिस ने कार सवार ब्रजनंदन सोनी व राजेन्द्र रिछारिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होने बताया कि आगरा में एक व्यक्ति को देना है जो कोड वर्ड दिखाएगा, इससे ज्यादा उन्हे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान कार मालिक का नाम कल्लू कमरिया पता चला है। पुलिस ने मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी है, वहीं मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ताकि रुपयों के संबंध में जानकारी हासिल हो सके।
इनकी रही सराहनीय भूमिका……………
एडीशनल एसपी पंकज पांडे का कहना है कि पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी है इन आरोपियों की पुलिस रिमांड लेगी और पुलिस और आयकर विभाग मिलकर जानकारी जुटाएंगें कि यह पैसा किसका है और कहा खपने जा रहा था।
उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी एवं नगदी जप्ती मे क्राईम ब्रांच थाना टीआई दामोदर गुप्ता, एसआई मनोज परमार, हैड कान्स्टेबल राजीव सोलंकी, दिनेश तोमर, आरक्षक भगवती सोलंकी, नरवीर,, रामवीर सिंह, योगेन्द्र तोमर, विकास तोमर आदि ने वाहनों की चैकिंग कर कार को दबोचने में सफलता हासिल की।
