HomeNews HeadlinesNo.1 !! गोविंदा को फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड फॉर एक्‍सीलेंस इन स‍िनेमा से नवाजा...

No.1 !! गोविंदा को फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड फॉर एक्‍सीलेंस इन स‍िनेमा से नवाजा गया,वरुण धवन ने गोविंदा के पैर छुए

ना थके हैं पांव कभी,ना ही हिम्मत हारी हैं,

मैने देखें हैं कई दौर,और आज भी सफर जारी है……….



ह‍िंदी स‍िनेमा के द‍िग्‍गज अभिनेता गोविंदा को ह‍िंदी सिनेमा में योगदान के ल‍िए फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड फॉर एक्‍सीलेंस इन स‍िनेमा से नवाजा गया। समारोह में खुद गोविंंदा ने यह सम्‍मान लिया। एक दौर था जब गोविंदा का जलवा था। उन्‍होंने अपनी दूसरी फिल्म लव 86 की शूटिंग जून 1985 में की और जुलाई तक उनके पास 40 फ‍िल्‍मों का ऑफर था। अपने करियर में गोविंदा ने डबल रोल के अलावा, फिल्म हद कर दी आपने में छह रोल निभाए।



गुवाहाटी/असम……………….


ह‍िंदी स‍िनेमा के द‍िग्‍गज अभिनेता गोविंदा को ह‍िंदी सिनेमा में योगदान के ल‍िए फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड फॉर एक्‍सीलेंस इन स‍िनेमा से नवाजा गया। समारोह में खुद गोविंंदा ने यह सम्‍मान लिया। गोविंदा हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता हैं जो ना केवल बेहतरीन अदाकारी बल्कि डांस के ल‍िए भी जाने जाते हैं। वह 12 बार फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार के लिए नामांकन पा चुके हैं और एक फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं।

बॉलीवुड का सबसे फेमस अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। इस साल 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मनाया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर का आयोजन मुंबई से बाहर किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। 


जीवन परिचय…………….


21 दिसंबर 1963 को जन्मे गोविंदा छह भाई बहनों में सबसे छोटे है और उन्हें प्यार से चीची बुलाया जाता था। गोविंदा का पहला जॉब एक खाद का विज्ञापन था। गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1986 में इल्जाम के साथ की थी। तब से लेकर अब तक वह 165 से भी अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बता दें कि फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड का आयोजन असम के गुवाहाटी में किया जा रहा है। बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे इस भव्‍य आयोजन का हिस्‍सा बनने के ल‍िए वहा पहुंचे हैं। गोविंदा भी परिवार के साथ इस कार्यक्रम का हिस्‍सा बने हैं। 


वरुण धवन गोविंदा के पैर छुए……………..



इस दौरान गोविंदा भी पत्नी सुनीता और बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचे। गोविंदा जब अपनी फैमिली के साथ बैठे थे, तभी अचानक वरुण धवन वहां पहुंचे और फौरन गोविंदा के पैर छू लिए। तभी गोविंदा की पत्नी और बेटी मुस्कुराने लगीं। बता दें कि 90 के दशक में गोविंदा और वरुण धवन के पापा डेविड धवन की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। यहां तक कि गोविंदा को नंबर वन का तमगा दिलाने में भी डेविड धवन का बड़ा रोल माना जाता है। गोविंदा-डेविड की जोड़ी ने दीं 15 से ज्यादा हिट फिल्में  90's की फिल्मों की बात करें तो गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी सुपरहिट फिल्मों का फॉर्मूला हुआ करती थी। दोनों की जोड़ी ने उस दौर में आंखे, राजाबाबू, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन जैसी 15 सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि अब गोविंदा और डेविड धवन  के रिश्तों में खटास आ चुकी है और ये बात गोविंदा के कुछ महीनों पहले आए बयान में साफ झलकती है। गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- ''मैंने उनके साथ एक से एक फिल्में कीं, लेकिन अब इस बात को लेकर शंका है कि मैं उनके साथ दोबारा काम करूंगा''।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!