दतिया/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश की दतिया पुलिस ने एक ऐसे इंटरस्टेट वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में सक्रिय थे पुलिस ने बड़ी ही तरतीब से इनपर हाथ डाला और सरगना सहित पकड़े गये इन चार शातिर वाहन चोरों से 18 मोटरसाइकिल बरामद की जिनकी कीमत करीब 12 लाख ₹ आंकी गई हैं। खास बात है इस शातिर वाहन चोर गैंग ने अभी तक करीब एक सैकड़ा दो पहिया वाहनों की चोरी की हैं।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,मीडिया से बातचीत में दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले और आसपास के इलाकों से लगातार दो पहिया वाहनों के चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी इसके लिये हमने विशेष निर्देश जारी कर इस वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये थे जिसके अंतर्गत कोतवाली पुलिस भी सक्रिय थी जिसने अपना जाल बिछा रखा था इसी तारतम्य में 13 अगस्त को मुखबिर के जरिये कोतवाली थाना प्रभारी को खबर मिली कि शातिर चोर भूपेंद्र परिहार निवासी पठरा दतिया अपने अन्य साथियों के साथ कस्बा में मोटरसाइकिल चोरी करने आ रहा है।
उक्त सूचना पर पुलिस ने बताये गई जगह अपनी फील्डिंग जमा दी और जब यह शातिर चोर मोटर दो बाइको पर जिला अस्पताल के पीछे स्थित असनई की पुलिया के पास से गुजरे तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उनकी घेराबंदी की उन्होंने पलट कर भागने का प्रयास भी किया जिसे नाकाम कर पुलिस बल ने चारों युवकों को दबोच लिया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पकड़े गये वाहन चोरों में गिरोह का सरगना भूपेंद्र पुत्र अगर सिंह परिहार ( 24 वर्ष )पठरा थाना उनाव,अरविंद पुत्र नोनेराम अहिरवार (23 वर्ष) निवासी गेवरा थाना रकसा जिला झांसी, महेश उर्फ जूली पुत्र भागीरथ अहिरवार (22 वर्ष) निवासी पुनावली कलां थाना रकसा जिला झांसी को पकड़ा गया। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिले मिली जिनकी चेसिस नम्बर घिसे थे।बारीकी से पूछताछ की गई तो तीनों ने मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया।एसपी ने बताया कि इन्होंने झांसी, करेरा, दतिया,शिवपुरी,डबरा,ग्वालियर,से एक सैकड़ा से अधिक नई पुरानी मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है।
कोतवाली पुलिस ने विभिन्न टीमो का गठन कर इन आरोपियों के घरों से कुल 18 बाइक जब्त की गईं जिनकी कीमत 12 लाख की है। आरोपी भूपेंद्र के कब्जे से 8 अरविंद से कुल चार वाहन,महेश उर्फ जूली से पांच मोटरसाईकिल वाहन जब्त किए गए। जबकि नंदराम पुत्र मूलचन्द्र परिहार निवासी बिजौली के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी कमल मौर्य, एसडीओपी सुमित अग्रवाल मौजूद थे।
आरोपियों से जप्त वाहन
आरोपी भूपेंद्र पुत्र अगर सिंह परिहार उम्र 24 साल निवासी ग्राम पटेरा थाना उन्नाव जिला दतिया से कुल 8 मोटरसाइकिल बरामद
1- टीवीएस फोनिक्स क्रमांक up93 चेसिस नंबर मिटा हुआ है
2- हीरो हौंडा स्प्लेंडर क्रमांक up93 एसी 2118
3- हीरो एचएफ डीलक्स up93 AY 1093
4- एचएफ डीलक्स UP93 AH6653
5- हीरो एचएफ डीलक्स आसमानी काले रंग की
6- एचएफ डीलक्स बिना नंबर काले रंग की
7- बजाज मोटरसाइकिल MP07 KF 5513
8- एक पैशन प्रो बिना नंबर की
आरोपी अरविंद पुत्र नोनी राम अहिरवार उम्र 23 साल निवासी ग्राम गेवरा थाना रक्शा जिला झांसी उत्तर प्रदेश से कुल 4 वाहन जप्त
1- बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सिलेटी कलर की
2- आई स्मार्ट मोटरसाइकिल लाल रंग की
3- हीरो हौंडा स्प्लेंडर प्रो काले रंग की
4- मोटरसाइकिल हीरो हौंडा शाइन एमपी 07 एमएन 7493 सिल्वर काले रंग की
आरोपी महेश उर्फ जूली पुत्र भागीरथ अहिरवार उम्र 22 साल निवासी पुनावली कला थाना रक्शा जिला झांसी उत्तर प्रदेश से कुछ 5 मोटरसाइकिल वाहन जप्त
1- मोटरसाइकिल पैशन प्रो mp32 mc1494 काले रंग
2- मोटरसाइकिल अपाचे एमपी 07 MD8500 सफेद रंग की
3- मोटरसाइकिल पल्सर 150 बिना नंबर की काले रंग की
4- मोटरसाइकिल अपाचे एमपी 33 mw3241 सफेद रंग की
5- मोटरसाइकिल डिस्कवर एमपी 07 एमबी 75 काले रंग की
आरोपी नंद राम पुत्र मूलचंद परिहार निवासी बिजौली जिला झांसी से एक मोटरसाइकिल जप्त
1- मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स up93 एसी 0827 काले रंग की
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक शशि कुमार ,उप निरीक्षक धर्म सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक 344 अनुरोध पावन , 195 शुभ गोविंद चौबे ,प्रधान आरक्षक 507 शिवकुमार राजावत ,आरक्षक 179 गजेंद्र राजावत, 82 दिलीप प्रधान ,298 रविंद्र यादव, 618 पुष्पेंद्र यादव ,642 जसवंत यादव, 668 राहुल बौद्ध ,आरक्षक राघवेंद्र गुर्जर, आरक्षक रवि जैन ,आरक्षक चंद शेखर ,आरक्षक अवधेश ,सैनिक अखिलेश यादव।
