HomeNews Headlinesदतिया पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा,वहीं सामूहिक नकल के मामलें...

दतिया पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा,वहीं सामूहिक नकल के मामलें केंद्राध्यक्ष समेत 11 शिक्षक निलंबित

दतिया/मध्यप्रदेश…………..


मध्यप्रदेश के दतिया जिलें में पंचायत चुनाव के पूर्व जिगना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने 4 अवैध हथियारों के सौदागरों को गिरफ्तार कर 3 कट्टे, एक अधिया, एक पिस्टल, एक बंदूक और 18 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने रहीश यादव, मोहर सिंह लोधी, हीरेन्द्र सिंह ठाकुर और कल्लन यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। एसपी ने जिगना थाना प्रभारी रवीन्द्र शर्मा के कार्य की प्रशंसा कर उन्हें इनाम देने की भी घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ौनी एसडीओपी धर्मेन्द्र सिंह तोमर भी विशेष रुप से मौजूद रहे।



भांडेर की बडेरा सोपान परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल के मामले में कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई


भांडेर/मध्यप्रदेश………….



दतिया जिले की भांडेर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्र क्रमांक 158001 बडेरा सोपान पर दिनांक 12 मार्च 2020 को गणित के प्रश्नपत्र के दिन तहसीलदार भाण्डेर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मिली घोर अनियमितताओं एवं सामूहिक नकल के मामले में तहसीलदार भांडेर के प्रतिवेदन पर कलेक्टर दतिया रोहित सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ भगवान सिंह द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर नियुक्त केंद्राध्यक्ष सहित 11 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!