झाबुआ/मध्यप्रदेश……………
मध्यप्रदेश के झाबुआ पुलिस लाइन सुबह लगभग 4.30 पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। दरअसल,झाबुआ डीआरपी लाइन क्वार्टर में गार्ड ड्यूटी के दौरान 50 वर्षीय आरक्षक प्रताप सिंह डामोर (303) पुत्र स्व. राम सिंह डामोर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,वर्तमान में वह माधवपुरा पुलिस लाइन में रह रहा था। जब साथी कांस्टेबल ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़कर अपने साथी के पास पहुंचे जहाँ वह लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी सूचना मिलने के बाद एसपी ,एएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे। आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमिक जांच में पता चला है कि आरक्षक बैंक से लिए होम लोन के कर्ज से परेशान था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद अधिकारीगण
