HomeBreaking Newsशातिर बदमाश गिरफ्त में:पुलिस ने हवाई फायर करके दबंगई बनाने वाले,11 बदमाशों...

शातिर बदमाश गिरफ्त में:पुलिस ने हवाई फायर करके दबंगई बनाने वाले,11 बदमाशों को हथियार समेत दबोचा

बता दें कि इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी
रोहित यादव, अंशुल यादव, राजा यादव, रविंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, बिक्की यादव, विजय कुशवाहा, मोनू यादव विपिन यादव, सहदेव यादव, जितेंद्र यादव,की हुई गिरफ्तारी।

दतिया/मध्यप्रदेश।

दतिया शहर में छोटी-छोटी बात पर हवाई फायर करके दबंगई बनाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिए। दतिया पुलिस ने ऐसे एक दो नहीं पूरे 11 बदमाशों पर नकेल कसी है। इन बदमाशों को हथियार समेत पकड़ा है। अब पुलिस इनको न्यायालय के माध्यम से जेल भेजने की तैयारी में जुट गई।
दतिया SP अमन सिंह राठौड, ASP कमल मौर्य और SDOP सुमित अग्रवाल ने दतिया शहर में अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले बदमाशों की धरपकड़ शुरू की है। इसके लिए अभियान चलाया गया इसमें दतिया शहर के अंदर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को चिन्हित किए गए और मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों से पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई। इस अभियान में हथियारों सहित 11 बदमाशों को गिरफ्त में लिया गया है।

इन शातिर बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस गिरफ्त में शातिर बदमाश

सीता सागर के पास से आरोपी अंशुल पुत्र सत्य प्रकाश यादव, राजा पुत्र हिम्मत सिंह यादव निवासी गोदन को एक 315 बोर अधिया तथा तीन जिंदा कारतूस सहित पकड़ा गया। आरोपी रोहित पुत्र राम नारायण यादव निवासी भटियारा मोहल्ला बड़ी बड़ी मातन का पहरा को लाला के ताल से अवैध 315 बोर अधिया बंदूक तथा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी रविंद्र उर्फ रब्बू यादव पुत्र रामप्रसाद ऑफ गुल्ली यादव, सुरेंद्र उर्फ सुटली पुत्र गुल्ली यादव निवासी महाराजपुरा को थाना सिविल लाइन 315 बोर अधिया बंदूक और जिंदा का राउंड सहित डालडा फैक्ट्री के पीछे से पकड़ा । आरोपी विवेक और विक्की पुत्र रामबाबू यादव निवासी पटना पूरा को लाला के ताल से एक धारदार छुरा व जिंदा राउंड सहित पकड़ा गया। आरोपी विजय कुशवाह पुत्र लखन कुशवाहा एवं मोनू पुत्र मनोज यादव निवासी गल्ला मंडी के पीछे दतिया को करण सागर के सामने छात्रावास के पीछे नया सागर से एक 315 बोर देसी कट्टा व तीन जिंदा राउंड, एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया । आरोपी विपिन पुत्र नरेंद्र यादव ,सहदेव पुत्र कमल यादव निवासी बागुर्दन थाना दुरसड़ा को एक 315 बोर देसी कट्टा दो जिंदा राउंड सहित चुनगर फाटक बाहर भैरव जी के मंदिर से पकड़ा गया । आरोपी जितेंद्र करी पुत्र भगवान सिंह यादव निवासी ग्राम माधवपुर थाना भांडेर जिला दतिया को गामा पहलवान अखाड़ा के पास से एक 315 बोर कट्टा व जिंदा राउंड सहित पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज लिया गया।

यह है आदतन अपराधी

वहीं, अरोपी रोहित यादव निवासी सेजरिया वाली गली भटियारा मोहल्ला मातन का पहरा के विरुद्ध दतिया कोतवाली में मारपीट लड़ाई -झगड़े अवैध हथियार रखने के 5 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है । आरोपी अंशुल यादव, राजा यादव निवासी गोधन के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने लड़ाई झगड़ा करने अवैध हथियार रखने , हत्या के प्रयास सहित 02अपराध कोतवाली,गोदन में दर्ज हैं । आरोपी विजय कुशवाह ,मोनू यादव के विरुद्ध लड़ाई झगड़ा मारपीट करने के दो-दो अपराध थाना कोतवाली में पूर्व से पंजीबद्ध है ।

यह हथियार बरामद हुए

तीन 315 बोर की देशी अधिया बंदूक ,तीन 315 बोर के कट्टे ,13 जिंदा कारतूस एक छुरा,एक अपाचे मोटरसाइकिल

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!