HomeBreaking Newsहोटल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए सीओ और महिला सिपाही सस्पेंड,पत्नी के...

होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए सीओ और महिला सिपाही सस्पेंड,पत्नी के फोन ने किया भांडाफोड़

बता दें कि उन्नाव के बीघापुर सर्किल के सीओ कृपा शंकर कनौजिया बीते दिनों एक होटल में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ रंगरलिया मनाते हुए पाए गए थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सीओ को निलंबित कर दिया है। वह बीते दिनों पदोन्नति पाकर निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने थे।

कानपुर/उन्नाव/उत्तरप्रदेश।

उन्नाव जिले के बीघापुर सीओ कृपा शंकर कनौजिया और महिला सिपाही को डीजीपी (DGP) मुकुल गोयल की संस्तुति पर गृह विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल उन्नाव के सीओ कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे।उन्नाव के एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मामले में शामिल होने के कारण महिला कांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पूरे प्रकरण की जांच एएसपी शशि शेखर सिंह को दी है।
उन्होंने कहा कि सीओ पुलिस लाइन एके राय को बीघापुर सीओ बनाया है। इससे पहले भी इसी सर्किल में सीओ एके राय तैनात रह चुके हैं।

पत्नी के फोन ने किया भांडाफोड़

होटल के सीसीटीवी फुटेज में सीओ व महिला सिपाही

प्राप्त जानकारी के अनुसार,उन्नाव के बीघापुर सीओ कृपा शंकर कनौजिया ग्रामीण सर्कल में तैनात थे। वह मूल रूप से गोरखपुर मंडल के एक जिले के निवासी हैं। उन्होंने मंगलवार को घर जाने के लिए एसपी से अवकाश लिया। करीब चार बजे वह एक महिला सिपाही के साथ कानपुर के माल रोड स्थित होटल पहुंचे और वहां कमरा बुक करके ठहर गए। उनके साथ उन्नाव के बीघापुर सर्किल के एक थाने में तैनात महिला सिपाही भी कमरे में ठहर गई।
पत्नी ने रात में फोन मिलाया तो सभी नंबर बंद मिले। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि वह अवकाश लेकर घर के लिए निकले हैं। इससे पत्नी और परेशान हो उठीं। रात में उन्होंने एसपी उन्नाव को फोन करके पति की हत्या की आशंका जताते हुए मदद मांगी। एसपी ने आनन-फानन सर्विलांस टीम को सक्रिय किया तो उनका मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल के बाद बंद मिला। रात करीब 12 बजे उन्नाव पुलिस होटल पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि सीओ साहब किसी महिला के साथ ठहरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और वापस लौट गई। इतना सब होने के बाद भी सीओ ने महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में रात बिताई और सुबह निकल गए। महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में सीओ के मिलने की चर्चा फैलते ही मामला सुर्खियों में आ गया।

महकमे में चर्चा का केंद्र बन गए

बता दें कि कानपुर के होटल में रंगरलियां मनाने वाले उन्नाव में तैनात पुलिस उपाधीक्षक महकमे में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। महिला सिपाही के साथ कानपुर के एक होटल में पकड़े गए सीओ ने गुरुवार को पाटन स्थित सरकारी आवास छोड़ दिया। वह अपना सामान लेकर मुख्यालय में बने अतिरिक्त सीओ के आवास में शिफ्ट हो गए हैं। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने अपने पैतृक घर गोरखपुर जाने के लिए एसपी आनंद कुलकर्णी से मंगलवार को छुट्टी ली थी।

आशिक मिजाज हैं सीओ

पुलिस सूत्र बताते हैं कि सीओ गोंडा से तबादला होकर यहां आए थे। वे बिहार थाने में तैनात महिला दारोगा को भी फोन व इंटरनेट मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजते थे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी विभागीय फाइल खोल दी। दारोगा ने आला अधिकारी को जानकारी देकर अपना ट्रांसफर करवा लिया था। आरोप है कि वे अपनी अधीनस्थ महिला पुलिस कर्मियों से अश्लील बातें भी करते रहते हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!