HomeBreaking Newsखादी के आंगे बेबस खाकी:SP को जड़ा थप्पड़,विधायक के सामने एसपी सिटी...

खादी के आंगे बेबस खाकी:SP को जड़ा थप्पड़,विधायक के सामने एसपी सिटी ने हाथ जोड़े,BJP नेता पर FIR

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए वोटिंग के दौरान कई जिलों में जमकर बवाल, मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इटावा में एसपी सिटी प्रशांत कुमार के साथ बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया के समर्थकों ने हाथापाई की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। एसपी सिटी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह बीजेपी के लोगों की ओर से मारपीट, बवाल करने और बम से हमला करने की बात कहते दिख रहे हैं।


इटावा/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के इटावा में खादी के आंगे खाकी बेबस नज़र आई जहाँ उपद्रवियों ने ऐसा बवाल काटा की सत्ता पक्ष के विधायक के आंगे कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी सिटी को हाथ जोड़ने पड़ गए। यह नजारा वाकायदा वीडियो में भी कैद हो गया। पुलिस अफसरों का यह नजारा देख हर कोई हैरान है कि खाकी इतनी बेबस कब से हो गयी कि उसे कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए खाकी के आगे अपने घुटने टेकने पड़ गए।
दरअसल, इटावा में ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने जमकर बवाल काटा। मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर फायरिंग कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों की भीड़ को खदेड़ दिया। जिससे नाराज एक भाजपाई ने भीड़ से निकल एसपी सिटी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।
थप्पड़ खाने के बाद एसपी सिटी ने सदर विधायक व जिला भाजपा अध्यक्ष से शिकायत की। तो उल्टा उन्होंने एसपी सिटी को ही फटकार लगा दी। इस बीच एसपी सिटी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो थप्पड़ मारने की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही हाथ जोड़कर भाजपाइयों की भीड़ को हटाने के लिए निवेदन करते दिख रहे हैं। घटना बढ़पुरा ब्लाक के उदी चौराहा की है।

विधायक के सामने एसपी सिटी ने जोड़े हाथ

थप्पड़ खाने के बाद एसपी सिटी गुस्से से तिलमिला उठे। उन्होंने बवाल के बीच में ही अपना हेल्मेट उतार दिया और थोड़ी देर पर खड़ी सदर विधायक सरिता भदौरिया के पास पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे भी मौजूद थे। करीब आने के बाद एसपी सिटी ने बवाल कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की, इसपर दोनों ने एसपी सिटी को ही फटकार लगा दी। जिला अध्यक्ष ने तो एसपी सिटी पर ही बवाल का पूरा ठीकरा फोड़ दिया। कहा कि, सारा बवाल पुलिस की वजह से हो रहा है। इसके बाद गुस्से से तिलमिलाए एसपी सिटी ढीले पड़ गए और हाथ जोड़ बवाल रुकवाने के लिए उनसे निवेदन करने लगे।

भाजपाइयों ने 20 राउंड की फायरिंग

जिले के सदर क्षेत्र के बढ़पुरा में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपाइयों ने जमकर बवाल किया। बवाल के चलते करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। ब्लॉक से 200 मीटर दूरी बढ़पुरा ब्लाक के उदी चौराहा के पास भाजपाइयों ने 20 राउंड फायरिंग की। फायरिंग कर रहे भाजपाइयों की भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच भीड़ से निकलकर एक कार्यकर्ता ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। भीड़ को बेकाबू होता देख डीएम व एसएसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

कड़ी सुरक्षा के बीच बीडीसी सदस्यों को मतदान केंद्र पहुंचाया

अतिरिक्त फोर्स आने के एक घंटे बाद दोबारा मतदान शुरू हुआ। पुलिस के घेरे में मतदान केंद्र पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के लिए वोट डाले। इस बीच भी ब्लाक के पिछले हिस्से से कई राउंड फायरिंग जारी रही। भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच बीडीसी सदस्यों को मतदान तक पहुंचाया गया। अब पुलिस उपद्रवियों को चिंहित कर वीडियो फुटेज के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

सदर विधायक का पुलिस पर आरोप

बवाल की सूचना मिलते ही सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि, सपा प्रत्याशी संग मिलकर पुलिस ने मतदान केंद्र के अंदर भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट की।

एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने वाले BJP नेता विमल भदौरिया पर दर्ज हुआ मुकदमा

इटावा (Etawah) जिले के बढ़पुरा इलाके में ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Block Pramukh Chunav) के दौरान एसपी सिटी पर कातिलाना हमला कर गोलीबारी ओर उपद्रव करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विमल भदौरिया (Vimal Bhadauria) समेत करीब सवा सौ लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है।इटावा के एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता विमल भदौरिया समेत करीब 100-125 साथियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 353, 307, 269, 270, 188, 51, 57, 3 और सीसीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भाजपा नेता विमल भदौरिया की ओर से तमाचा मारे जाने का मामला सारे देश मे सुर्ख़ियों में बना हुआ है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे वो साफ साफ कहते हुए देखे जा रहे है कि भारतीय जनता पार्टी की एमएलए सरिता भदौरिया और भाजपा अध्यक्ष अजय धाकरे की मौजूदगी मे विमल भदौरिया ने उनको थप्पड़ मारा है। यह लोग हाथों में बम और गोले भी लेकर आये थे। विमल भदौरिया के खिलाफ एक दर्जन के आसपास अपराधिक मामले दर्ज है। उनकी हिस्ट्रीशीट भी बढपुरा थाने मे खुली हुई है। पुलिस रिकार्ड मे विमल भदौरिया को अपराध के जरिये आर्थिक धन संकलन का काम करना भी बताया गया है।

इनका कहना

एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों की ओर से किए गए फायर के 7 खाली खोकों को भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके से ईंट, पत्थर, जूते, चप्पल व लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कब्जे में लेकर के मुकदमा दर्ज किया है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!