HomeBreaking Newsदुःखद:धुबेला संग्रहालय में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद...

दुःखद:धुबेला संग्रहालय में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी,मौत

बता दें कि आरक्षक मुकेश द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। लेकिन किसी ने उसकी हत्या तो नहीं की, इस पहलू को भी बारीकी से पुलिस जांच कर रही है। देर शाम तक पुलिस अधिकारी संग्रहालय धुबेला में ही इस सनसनीखेज घटना की जांच में जुटे रहे। आरक्षक मुकेश का रात में गांव के किसी व्यक्ति से विवाद होने की भी चर्चा। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच करके सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।


छतरपुर/मध्यप्रदेश।

छतरपुर (chhatarpur) के नौगांव थाना क्षेत्र के मऊसहानियां स्थित महाराजा छत्रसाल पुरातत्व संग्रहालय धुबेला में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब यहां ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक गार्ड ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या (suicide) कर ली। घटना मस्तानी महल के सामने पार्क की है।
घटना के कारण अभी अज्ञात हैं लेकिन जैसे ही इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को लगी वे तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं छतरपुर से डॉग स्कॉड एवं एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मौके से साक्ष्यों को जुटाकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,धुबेला संग्राहलय में छतरपुर पुलिस लाइन के आरक्षक मुकेश कुमार अहिरवार उम्र लगभग 29 साल, बैच नं 522, निवासी चतुरकारी चौकी मजना थाना बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ ड्यूटी दे रहे थे। शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे उसने अपनी सर्विस राईफल से खुद को गोली मार ली। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आरक्षक ने राइफल को पैरों में फंसाया और फिर गर्दन में गोली मार ली जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
उक्त घटना संग्रहायल में स्थित मस्तानी महल के सामने की है। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी कमल कुमार जैन, नौगांव थाना पुलिस, लुगासी चौकी प्रभारी अतुल झा, छतरपुर से आरआई, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची जिसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ चर्चायें ऐसी भी हैं कि रात को आरक्षक का किसी से विवाद हुआ था जो अभी जांच का विषय है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!