HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार और उसके बाबू को धर दबोचा

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार और उसके बाबू को धर दबोचा

बता दें कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में राजस्व अभिलेख सुधार के बदले दो हजार रुपए की रिश्वत तहसीलदार ने मांगी। फरियादी जब तहसीलदार को रुपए देने लगा तो उसने कहा कि बाबू को दे दो। फरियादी ने जैसे ही बाबू को दो हजार रुपए दिए लोकायुक्त की टीम ने दोनों को दबोच लिया। और तहसीलदार को भी आरोपी बनाया गया। फरियादी शिवकुमार गौतम को रिकॉर्ड ठीक कराना था लेकिन तहसील का स्टाफ बिना लिए काम नहीं कर रहा था। इस पर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की। प्रारंभिक जांच में मामला सही निकला।


सीधी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने तहसीलदार सहित बाबू को 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार ने राजस्व रिकार्ड सुधारने के एवज में रिश्वत मांगी थी। बिना पैसे लिए आरोपी अधिकारी काम नहीं कर रहे थे। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी रीवा से की। एसपी लोकायुक्त ने शिकायत की जांच कराई तो सही पाई गई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने का दिन शुक्रवार तय किया गया। ​पीड़ित ने तहसीलदार को रुपए देने की कोशिश की तो तहसीलदार ने कह दिया कि बाबू को दे दो। रकम देते ही बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ दबोच लिया। रीवा लोकायुक्त की 20 सदस्यीय टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई जारी रखी है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित फरियादी शिवकुमार गौतम

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आरोपी तहसीलदार लक्ष्मण प्रसाद पटेल पिता स्व. रामगोपाल पटेल (54) तहसील कार्यालय रामपुर नैकिन निवासी बर्रेह जिला सतना हाल निवास डॉक्टर कालोनी रामपुर नैकिन ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम मांगी थी। पीड़ित फरियादी शिवकुमार गौतम पिता राघव प्रसाद गौतम (61) निवासी ग्राम/पोस्ट रघुनाथपुर तहसील रामपुर नैकिन से भूमि के अभिलेख सुधार से संबधित प्रतिवेदन एसडीएम की ओर भेजने के एवज में 2 हज़ार रूपए रिश्वत की मांग की गई थी।
शुक्रवार की दोपहर आरोपी तहसीलदार द्वारा शिकायतकर्ता को रिश्वत के 2 हज़ार रुपए अपने बाबू देवेंद्र कुमार पिता हीरामणि कोरी (45) सहायक वर्ग 3 निवासी ग्राम सेरडीह पोस्ट झूंसी इलाहाबाद हाल निवास डॉक्टर कालोनी रामपुर नैकिन को देने को कहा। जैसे ही शिवकुमार गौतम ने बाबू देवेंद्र कुमार को दो हजार रुपए दिए, वैसे ही लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक डीएस मरावी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम ने की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!