HomeBreaking Newsफरार पूर्व टीआई व दो आरक्षकों ने कोर्ट में सरेंडर किया,जेल भेजे...

फरार पूर्व टीआई व दो आरक्षकों ने कोर्ट में सरेंडर किया,जेल भेजे गए

बता दें कि अभिभाषक मोहर सिंह कौरव ने इस संबंध में एक याचिका कोर्ट में लगाई थी,तभी से ये तीनों पुलिसकर्मी फरार चल रहे थे। उसके बावजूद भी अधिकारियों की मेहरबानी से इनकी पदस्थापना अनेक जगह की गई थी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बयान देकर आपत्ति जताई थी। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक न्यायालय की कार्रवाई को चुनौती दी गई,लेकिन आरोपियों को कहीं से भी राहत नहीं मिली। जिसके बाद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। धनेंद्र करीब 23 साल पहले सिपाही पद से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और फिर डकैत मारकर उन्होंने आउट आफ टर्न प्रमोशन मिला था।


दतिया/मध्यप्रदेश।

पूर्व कोतवाली थाना प्रभारी धनेद्रसिंह भदौरिया और दो अन्य आरक्षकों ने गुरुवार को दतिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। पूर्व कोतवाली टीआई भदौरिया पर 2012 में एक वकील के घर घुसकर मारपीट करने व लूटपाट करने संबंधित संगीन अपराध पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इस संबंध में एक निजी याचिका दायर की गई थी। आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय ने वारंट भी जारी कर दिया था। इसके बाद वे काफी लंबे समय से फरार थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी आरोपितों को अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई थी।

कोर्ट द्वारा जारी किया गया वारंट

क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,टीआई भदौरिया ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की लेकिन कोर्ट ने सरेंडर करने की शर्त पर ही सुनवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टीआई पहले सरेंडर करें,इसके बाद 26 मार्च को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। दरअसल,पूर्व कोतवाली थाना प्रभारी धनेद्रसिंह भदौरिया वारंट के बावजूद फरारी के दौरान काफी समय तक थाना प्रभारी पद पर बने रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उसके बाद से ही वह फरार घोषित किए गए थे। गुरुवार को अचानक अपने वकील के साथ कोर्ट में पेश हुए। इनके साथ दो अन्य आरोपित आरक्षकों ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है। उल्लेखनीय है कि अभिभाषक मोहर सिंह कौरव ने इस संबंध में एक याचिका कोर्ट में लगाई थी, तभी से ये तीनों पुलिसकर्मी फरार चल रहे थे। उसके बावजूद भी अधिकारियों की मेहरबानी से इनकी पदस्थापना अनेक जगह की गई थी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बयान देकर आपत्ति जताई थी।

कोर्ट में सरेंडर को जाते हुए

दतिया में नरोत्तम संविधान लागू,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बयान देकर आपत्ति जताई
14 सितंबर 2020 का ट्वीट

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ने ट्वीट कर कहा, ‘यह टीआई आदतन अपराधी है। अपराधियों से संबंध रखता है। निलंबित हो चुका है। भिंड ज़िले में भी इसी टीआई के ख़िलाफ़ IPC की धारा 506 का प्रकरण लंबित है। लेकिन गृह मंत्री जी का प्रिय है। दतिया ज़िले में भारत का संविधान लागू नहीं है “नरोत्तम” का संविधान लागू है। शिवराज लाचार है!’

अन्य संगीन जुर्म में आरोपी है टीआई

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार टीआई भदौरिया पर कई और संगीन आरोप लग चुके हैं। टीआई भदौरिया के खिलाफ इनामी बदमाश को शरण देने और उससे घुस लेने के आरोप सिद्ध होने के बाद साल 2016 में पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने टीआई भदौरिया को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। जांच के दौरान यह पाया गया था कि इनामी बदमाश भीम यादव से भदौरिया जुआ संचालन के लिए 50 हजार रुपए प्रतिमाह की वसूली करता था। इसके अलावा रेत माफियाओं से भी वसूली करने का वह दोषी पाया गया था। टीआई भदौरिया उस वक़्त भी विवादों में आए थे जब उन्होंने वर्तमान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन पर वर्दी में अपनी फ़ोटो के साथ बधाई संदेश वाले विज्ञापन लगवाए थे। इसके अलावा भी उनपर कई अन्य आरोप लग चुके हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!