जबलपुर/मध्यप्रदेश।
जबलपुर सगड़ा रोड में बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आइसर, ट्राला की चपेट में आने से एक पुलिस आरक्षक सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जबलपुर तिलवारा थाना अंतर्गत रमनगरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने शुक्रवार रात 9.30 बजे के लगभग पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक जयराज ठाकुर (38) वर्ष गंगानगर भूकंप कॉलोनी में रहते थे की सहित चार की अकाल मृत्यु हो हुई है। वहीं तीन अन्य युवक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिसकर्मी के अलावा अन्य तीन युवक कौन हैं इसका पता लगाया जा रहा है। मृतकों की सिनाख्ती नहीं हो पाई है। बहरहाल घटना के बाद काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। घटना आयशर लोडिंग वाहन और 10 चक्का ट्रक के टकराने से हुई है। एक मोटरसाइिकल एमपी 20 एमयू 5367 भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गई।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा स्वयं सड़क किनारे खाई में उतर कर घटित हुई घटना का पूरा जायजा लिया गया एवं देखा कि पलटे हुए ट्रक एवं आईसर के नीचे कोई दबा हुआ तो नहीं है। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। अन्य मृतकों के बारे में पतासाजी की जा रही है।
तिलवारा रेत नाका में ड्यूटी लगी थी आरक्षक की
आरक्षक जयराज ठाकुर की तिलवारा रेत नाका में ड्यूटी लगाई गई थी। वे वन विभाग के कर्मचारी की बाइक लेकर ड्यूटी पर जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। मौके पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एडिशनल एसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल और सीएसपी रवि चौहान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने वाहनों के आसपास जांच की। हालांकि और किसी वाहन या व्यक्ति के इस हादसे में घायल होने की जानकारी नहीं है।पुलिसकर्मी की मौत से आला अफसर और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
इनका कहना
तिलवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल जयराज ठाकुर और मनीष नाम के शख्स मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान वह ट्रकों के बीच फंस गए। इस दौरान विपरीत दिशाओं को पार करते हुए दोनों वाहन एक दुसरे से टकरा गए। इस हादसे में मारे गए तीसरे शख्स की पहचान राम सिंह के नाम से हो गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि चौथे की पहचान की जा रही है।
