HomeNews Headlinesलॉकडाउन में दो गुटों के खूनी संघर्ष में लाठी-डंडों व पत्थर से...

लॉकडाउन में दो गुटों के खूनी संघर्ष में लाठी-डंडों व पत्थर से कुचलकर युवक की मौत,दो घायल

ग्वालियर/मध्यप्रदेश……………


लॉकडाउन चल रहा है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वे वजह लोगों को घर से बाहर निकने पर रोका जा रहा है। पुलिस व अधिकारी गलियों में भी घूम रहे हैं जिससे लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ हो सके। लेकिन इन सबके बाद भी दो गुटों का झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाता है और एक युवक की मौत हो जाती है। पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत हो गई है घायलों को इलाज जारी है।


क्या है पूरा मामला……………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,मुरार क्षेत्र के निबुआ पुरा में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की उनके बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक रवि कडेरे(बाल्मीकि) उम्र 35 साल की मौत हो गई। एक गुट के युवक की मौत हो गई और दूसरे गुट के दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं। इलाज के लिए पहुंचे घायलों में से रवि को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल,मुरार के निबुआ पुरा में रहने वाले रवि कडेरे की हत्या आज उसके ही चचेरे भाई ने पत्थर कुचल कर दी। बताया गया कि मृतक रवि का भाई राहुल अपने घर के सामने सुअरों की खोली बना रहा था तभी पड़ोस में रहने वाले मदन और उसके परिवार के लोगों ने खोली ना बनाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसको देखते हुए रवि ने आकर मदन व उसके परिवार को गाली गलौज करने से रोका तो उन्होंने लाठी से रवि के सर पर वार कर दिया और जमीन पर गिरते ही सुरेश ने पत्थर पटक कर उसको लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में जब घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुरार पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मदन बाल्मीक, सुरेश, शिवम और धीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से अमन,धीरज व शिवम बाल्मीकि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बांकी शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!