HomeNews Headlinesमशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान का मुंबई में निधन,बॉलीवुड में शोक की...

मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान का मुंबई में निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

मुम्बई/महाराष्ट्र………….


बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था। विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे। भारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। किसे पता था ये मूवी इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी जमीनी एक्टर इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। । उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। 54 साल के इरफान को इससे पहले न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। इसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज कराया था।

वहीं, दूसरी ओर हाल ही में इरफान की मां का निधन हुआ है। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से प्रार्थना की थी।


फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट कर श्रंद्धाजलि दी…………



फिल्ममेकर शूजित सरकार सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है। शूजित सरकार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' मेरे दोस्त इरफान, आपने लड़े और खूब लड़े, मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा जरूर मिलेंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिवार को इस सदमे को सहने की शक्ति।' शूजित में अपने ट्वीट में इरफान खान की पत्नी सुतापा और बाबिल का भी जिक्र किया है। शूजित ने अपने ट्वीट के आखिर में इरफान खान को सलाम भी कहा है।


अपनी बीमारी की खबर खुद फैंस के साथ साझा की थी…………..


दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी का पता चला था। उन्होंने खुद फैंस के साथ यह खबर साझा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।' बीमारी का पता लगने के बाद इरफान खान इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और फिर अप्रैल 2019 में भारत लौटे।


लॉकडाउन से पहले रिलीज़ हुई थी 'अंग्रेजी मीडियम'……………



वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे। हालांकि, लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले इरफान ने फैन्स के लिए यू-ट्यूब पर अपना इमोशनल मैसेज छोड़ा था। उन्होंने कहा था, "हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार। मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत खास है। सच…यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से हम लोगों ने बनाया है। लेकिन, मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवॉन्टेड मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको इत्तिला कर दी जाएगी।"

वैसे इरफान डॉक्टरों की राय लेने के लिए लंदन आते-जाते रहते हैं मगर पिछले डेढ़ महीने से जारी लॉकडाउन के चलते सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हैं। इसलिए, वे मुंबई से बाहर नहीं जा पाए।


इरफान खान की चुनिंदा फिल्में और सम्मान………..


इरफान ने 'मकबूल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'हासिल' (निगेटिव रोल), 'लाइफ इन अ मेट्रो' (बेस्ट एक्टर), 'पान सिंह तोमर' (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और 'हिंदी मीडियम' (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

'पान सिंह तोमर' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!