बता दें कि बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर चार में रहने वाले सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी ने आज खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राजेंद्र राजपूत है जो की सिंचाई विभाग से एसडीओ के पद पर रिटायर हुए थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर के बहोड़ापुर के विनय नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे की तरफ भागे लेकिन वहां अधिकारी का शव लहुलुहान पड़ा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की जाँच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रोफेसर है और अभी शिवपुरी में पदस्थ है। छोटा बेटा शहर में ही किसी शासकीय विभाग में पदस्थ है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि विनय नगर सेक्टर-4 में रहने वाले राजेंद्र राजपूत ने आज मंगलवार की सुबह अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिंचाई विभाग से SDO के पद से रिटायर्ड थे उनकी उम्र 65 साल थी।
परिजनों ने घटना की सूचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और उनकी टीम को बुलाया टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया , बंदूक से फिंगर प्रिंट उठाये और उसे जब्त कर लिया। पुलिस को घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घंटना की जाँच शुरू कर दी है।
