शिवपुरी/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश में रिश्वत का खेल थमने का नाम नही ले रहा है ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से है। जहाँ एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि मायापुर थाने में पदस्थ एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर का पैसा लेते एक वीडियो फेसबुक पर वायरल किया गया है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बृजेन्द्र यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। SDOP पिछोर को जाँच के आदेश दिए गए जांच उपरांत मामला सत्य पाया जाता है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि थाना मायापुर के ASI प्रताप सिंह गुर्जर द्वारा 10 हजार की रिश्वत ली गई है। हालांकि रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने वीडियो की जांच की बात कही है।
बता दें कि इस वीडियो में ऐसा ही प्रताप सिंह गुर्जर दो व्यक्तियों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें 1 दिन की बात कर रहे हैं वही वीडियो में ASI गुज्जर कह रहे हैं कि मैंने तुम लोगों की मदद की और तुम लोगों पर भरोसा किया था।
हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करतें हैं
