HomeBreaking Newsक्राइम के बादशाह MLA:कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े और TI के बीच बहस...

क्राइम के बादशाह MLA:कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े और TI के बीच बहस का वीडियो वायरल

बता दें कि कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े वर्तमान में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष हैं और यूथ कांग्रेस के प्रबल दावेदार हैं। सोमवार को बड़ौद पुलिस टीआई जतन सिंह मंडलोई ने विधायक वानखेड़े समेत 9 नामजद व करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मंगलवार को विधायक ने बडौद थाने पर समर्थकों के साथ जाकर हंगामा किया था, जिसके बाद उन पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।


आगर-मालवा/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की आगर-मालवा सीट से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने समर्थकों के साथ बड़ौद थाने में हंगामा किया था। इसके बाद विधायक वानखेड़े समेत 50 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही विपिन वानखेड़े प्रदेश में नए चुने विधायकों में सबसे ज्यादा दर्ज आपराधिक मामलों वाले विधायक बन गए हैं। इसके बाद नंबर आता है कांग्रेस के ही अन्य विधायक अजब सिंह कुशवाहा का। वह सुमावली से विधायक हैं। उन पर 11 मामले दर्ज हैं। उन्होंने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना को हराया था।
मध्य प्रदेश में नवंबर में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव से पहले विपिन वानखेड़े पर 11 केस दर्ज थे। विपिन ने चुनाव में भाजपा के मनोज ऊंटवाल को चुनाव में हराया था। चुनाव के पहले सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा पर भी 11 आपराधिक मामले हैं। अब विपिन इनसे भी आगे निकल गए हैं।

क्या था पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गत दिनों विघुत विभाग का अमला बड़ौद क्षेत्र के जयसिंहपुरा विघुत वितरण केंद्र के गांवों में अवैध रूप से मोटरों को जब्त किया था। इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसिंह तंवर पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण बडौद पुलिस ने विघुत विभाग के जेई उदयभानसिंह किरार की रिपोर्ट पर दर्ज किया था। इस प्रकरण में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बड़ौद पुलिस सोमवार को गांव पहुंची थी। इसके बाद इसी दिन दोपहर में कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े कार्यकताओं व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे थे। जहां थानाप्रभारी जेएस मंडलोई से चर्चा की थी। इसी दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी।
जो काफी देर तक चली इस बीच विधायक के द्वारा पुलिस पर भाजपा के एंजेट के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया था। करीब आधा पौन घंटे तक थाना परिसर में हंगामा चला था। इस मामले में मंगलवार को कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े सहित 9 नामजद व करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इनका कहना

वानखेड़े ने पत्रकारो को बताया कि पुलिस बीजेपी की दलाल बनकर लगातार कांग्रेस कार्यकताओं पर द्वेषतापूर्वक कार्यवाई कर रही है। महिलाओं के साथ अभद्रता की जा रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी। पुलिस ने मेरे साथ भी जो अभद्र व्यवहार किया है उसे मैं विधानसभा में उठाउंगा और थाना प्रभारी पर कार्रवाई करवाउंगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!