HomeBreaking Newsदुःखद:ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में आरक्षक की दर्दनाक मौत,तीन घायल

दुःखद:ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में आरक्षक की दर्दनाक मौत,तीन घायल

शाजापुर/मध्यप्रदेश।

झाबुआ जिले में पदस्थ आरक्षक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल,अपने घर से ड्यूटी जाते समय थाना सुनेरा के भीलवाडिया जोड़ पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आरक्षक की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पुलिस आरक्षक रघुवीर सिंह बघेल(28) आरक्षक क्रमांक-569 की मौके पर ही दर्दनाक मौत गयी।

मृत आरक्षक

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,अपने अनुशासित और कुशल व्यवहार के कारण वे अपने अधिकारियों के बीच काफी चर्चित थे। निधन के समाचार मिलते ही पूरे थाना क्षेत्र, प्रशासनिक कार्यालयों में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवीर छुट्टी पर थे। वह अपने परिवार के साथ ग्वालियर से वापस थांदला थाने पर प्राइवेट कार आर्टिका क्रमांक एमपी 09-CW-2592 से ड्यूटी के लिए आ रहे थे। शाजापुर के पास सामने से आ रहे दो पहिया वाहन चालक को बचाने में उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद रघुवीर को पास के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरक्षक के साथ उनकी पत्नी भूरी बाई बालिका सिमरन एवं उसका मित्र वीरू घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरक्षक की दुर्घटनाग्रस्त कार
Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!