HomeBreaking Newsभीम आर्मी ने दो घंटे हाइवे जाम कर थाना प्रभारी के खिलाफ...

भीम आर्मी ने दो घंटे हाइवे जाम कर थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोला

डबरा/ग्वालियर/मप्र।

ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना प्रभारी के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। दरअसल,रविवार दोपहर झगड़े के मामले में डबरा सिटी थाने पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने टीआई केडी सिंह पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे में हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। वरिष्ठ अफसरों ने पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए जाम खुलवाया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,डबरा के सेकरा जागीर में जाटव समाज के एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में दोनों ओर से 4 लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ज्यादा घायल था, तो उसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज किया है। दूसरा पक्ष थाने पहुंचा, तो डबरा सिटी थाना प्रभारी कृष्णदेव सिंह कुशवाहा ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इसी समय,भीम आर्मी से जुड़े प्रवेंद्र और रूपेश पहुंच गए। मामले को लेकर टीआई से उनके दफ्तर में बहस हो गई। बाहर निकलकर भीम आर्मी के सदस्यों ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने और विरोध करने पर पिस्टल से धमकाने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने टीआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेशनल हाइवे पर पिछोर तिराहा की ओर जाम लगा दिया। हाइवे पर प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस के वरिष्ठ अफसरों और एसडीएम प्रदीप शर्मा ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

वीडियो देखें थाना प्रभारी से बहस करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!