बता दें कि क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोग पोहरी में गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे।
शिवपुरी/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पोहरी में एक लोडिंग वाहन पलटने से उसमें सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दर्जनों जख्मी हो गए। घटना पोहरी-ककरा रोड पर हुई। सभी लोग पोहरी में एक गमी में शामिल होने आए थे और वापस श्योपुर के विजयपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे। अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से यह दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कुछ की उपचार के दौरान मौत हुई। हालांकि मरने वालों और घायलों की संख्या के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,शुक्रवार दोपहर गुर्जर परिवार के कई लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पोहरी के गांव में एक गमी में शामिल होने आए थे। उनके किसी परिचित की कैंसर से मौत हो गई थी। वाहन में सवारों की संख्या 40 से अधिक बताई गई है।
जैसे ही तेज गति में जा रहा वाहन संकरी सड़क पर पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया। गाड़ी पलटने से अधिकांश लोग इसके नीचे दबे रहे गए। जब तक आसपास से पहुंचे लोग उन्हें निकालते 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल मौके पर पहुंच गए। दो गंभीर घायलों को ग्वालियर भी रैफर किया गया है।
मृतकों के नाम
नरोत्तम (45) पुत्र गोपी गुर्जर, हरविलास (50) पुत्र बद्री गुर्जर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य मृतको में भारत सिंह (40) पुत्र गोपी गुर्जर, जगमोहन (50) पुत्र कुंअरपाल सिंह गुर्जर, गब्बर सिंह (45) पुत्र कुंअरपाल सिंह, जगमोहन (6 0) पुत्र महाराज सिह, दुर्गाबाई (28 ) पत्नी गजब सिंह गुर्जर, प्रत्या (4) पुत्री गजब सिंह, कमलाबाई(50) पत्नी टीकाराम गुर्जर, मुन्नी (50) पत्नी दीवान सिंह गुर्जर शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा गुर्जर समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
वीडियो देखें
शिवपुरी:पोहरी पिकअप वाहन पलटा,11 की दर्दनाक मौत,दर्जनों घायल@CMMadhyaPradesh@ChouhanShivraj @OfficeOfKNath @drnarottammisra @DGP_MP @JansamparkMP @MPPoliceOnline @mohdept @Dial100_MP @JM_Scindia @yashodhararaje @IYC @INCMP @KKMishraINC @digvijaya_28 @ASinghINC @collectorshivp1 pic.twitter.com/MqqOxgcEin
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) November 13, 2020
