रायसेन/छिंदवाड़ा/मप्र।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पीपलबाली गांव के समीप आज एक ट्रक ने मोटरसाइकिल से अपने परिवार से मिलने भोपाल जा रहे एक आरक्षक को जोरदार टक्कर मारदी,जिससे आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मध्यप्रदेश पुलिस क्रिकेट टीम का एक महान क्रिकेटर वैभव चांदेकर जो 8वीं बटालियन छिंदवाड़ा में A कंपनी में बतौर आरक्षक पदस्थ था,आज सुबह बाइक से भोपाल जाते समय भोपाल से 65 km पहले सुल्तानपुर में एक ट्रक से दुर्घटना होने पर निधन हो गया।
