HomeBreaking Newsदुःखद:पुलिस चौकी में सिपाही फांसी के फंदे पर झूला,हड़कंप मचा

दुःखद:पुलिस चौकी में सिपाही फांसी के फंदे पर झूला,हड़कंप मचा

बता दें कि मृतक सिपाही सूर्यसेन काफी सरल व हंसमुख स्वभाव के साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी भी कर रहे थे लेकिन पिछले दो दिन से तनावग्रस्त थे। फांसी पर लटकते समय कान में इयरफोन लगा था और मोबाइल नीचे गिरा हुआ था। साथियों ने बताया कि वह रात की ड्यूटी करने के बाद सुबह करीब चार बजे लौटे थे।


गाजीपुर/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र ​के मौधा पुलिस चौकी में शनिवार की सुबह एक सिपाही का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव ​मिलने से हड़कंप मच गया​। जानकारी के मुताबिक सिपाही सूर्यसेन (22) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली​। आनन-फानन शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया​।

क्या है पूरा मामला

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अयोध्‍या जनपद के रूदौली थाना क्षेत्र के असवाना गांव निवासी सूर्यसेन 22 वर्ष जो 2018 के पुलिसभर्ती में सिपाही बन गया था जिसकी तैनाती गाजीपुर जिले के खानपुर थाना से सम्‍बंद्ध मौधा चौकी पर मिली थी। जिसने शुक्रवार की देर रात मोबाइल से किसी से बात करने के बाद चौकी के अंदर ही रस्‍सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। इस मामले में खानपुर थानाध्‍यक्ष पन्‍नालाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। उन लोगों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!