HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस एएसआई की कोरोना से मौत,मुख्यमंत्री,डीजीपी ने ट्वीट कर शोक जताया

विनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस एएसआई की कोरोना से मौत,मुख्यमंत्री,डीजीपी ने ट्वीट कर शोक जताया

भोपाल/मध्यप्रदेश………

कोरोना से लड़ते हुए मप्र में एक ओर पुलिसकर्मी कर्तव्य की बलवेदी पर शहीद हो गए। दरअसल,राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से फेल रहा है। दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे कोरोना योद्धा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।भोपाल में एक और कोरोना योद्धा की संक्रमण से मौत हो गई। शाहजहांनाबाद थाने के एएसआई अंसार अहमद (49) की बुधवार को मौत हो गई। वे 24 जुलाई से चित्तायु अस्पताल में भर्ती थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर एएसआई के निधन पर दुख जताया है।

क्या है पूरा मामला……..

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शाहजहांनाबाद थाने के एएसआई अंसार अहमद की पुलिस विभाग में 25 साल की उत्कृष्ट सेवा रही है। उनके परिवार में पत्नी नाज और चार बच्चे हैं। दो बेटे अदनान, अनस और दो बेटियां आफरीन, जैनब हैं। मूल रूप से अशोक नगर के रहने वाले हैं। अंसार अहमद तीन महीने से घर में अलग कमरे में रहते थे और ड्यूटी से आने के बाद अपने कमरे को रोजाना धोते थे, परिवार और बच्चों से दूर से मिलते थे।

सीएम ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया…….

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, ‘भोपाल के थाना शाहजहानाबाद में पदस्थ, सहायक उप निरीक्षक श्री अंसार अहमद जी कोरोना संक्रमण के चलते आज हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि’!

डीजीपी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए……

श्री अंसार अहमद,सहायक उप निरीक्षक, थाना शाहजहानाबाद भोपाल का कर्तव्यरत रहते हुए कोरोना संक्रमण के कारण आज दुःखद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं श्री अंसार अहमद को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!